Sagittarius August Horoscope 2026: अगस्त 2026 धनु राशि के जातकों के लिए तरक्की, यात्रा, भाग्य और आर्थिक मजबूती का महीना साबित हो सकता है। वैदिक पंचांग के अनुसार महीने की शुरुआत में शुक्र का कन्या राशि में गोचर होने जा रहा है। साथ ही मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश और बुध का कर्क राशि में गोचर आपके करियर, साझेदारी और आर्थिक योजनाओं में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।
साथ ही 17 अगस्त को सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे, जिससे भाग्य का साथ मिलने की संभावना बढ़ेगी। वहीं इस महीने कर्क राशि में बनने वाला बुधादित्य राजयोग, गजकेसरी राजयोग, महालक्ष्मी राजयोग और हंस राजयोग आपके लिए कई क्षेत्रों में शुभ संकेत लेकर आएंगे। हालांकि कुछ मामलों में जल्दबाजी और वाणी पर नियंत्रण रखना भी जरूरी रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रह सकता है अगस्त का महीना…
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
नई नौकरी मिल सकती है
वैदिक ज्योतिष अनुसार अगस्त का महीना नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है। साथ ही सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश आपके भाग्य भाव को मजबूत करेंगे, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना रहेगी। यदि लंबे समय से प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या नौकरी बदलने का विचार चल रहा है तो इस महीने सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
वहीं बुधादित्य राजयोग आपकी डिसीजन मेकिंग और लीडरशिप क्वालिटी को बेहतर बनाएंगे। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
पुराने निवेश से लाभ के योग
वैदिक ज्योतिष अनुसार व्यापारियों के लिए यह महीना विस्तार और नई योजनाओं का रहेगा। वहीं मंगल का मिथुन राशि में गोचर पार्टनरशिप वाले व्यापार में गति देगा, लेकिन किसी भी नए कॉन्ट्रेक्ट को पूरी जांच के बाद ही फाइनल करें। वहीं शुक्र का कन्या राशि में गोचर व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढ़ाने में मदद करेगा।
साथ ही महालक्ष्मी राजयोग और गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से नए ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है और पुराने निवेश से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। विदेश या ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है।
आय के बन सकते है नए स्त्रोत
आर्थिक दृष्टि की बात करें तो अगस्त का महीना लाभदायक साबित हो सकता है। इस महीने रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं। महालक्ष्मी राजयोग आय के नए स्रोत खोल सकता है, जबकि गजकेसरी राजयोग निवेश और बचत के मामलों में शुभ परिणाम दे सकता है। सूर्य के सिंह राशि में आने के बाद भाग्य का सहयोग मिलने से अचानक आर्थिक लाभ या किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। हालांकि महीने के बीच में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा।
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है
स्वास्थ्य के मामले में यह महीना सामान्य से अच्छा रहेगा। ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा, लेकिन मंगल के प्रभाव से मानसिक तनाव, अधिक यात्रा या थकान महसूस हो सकती है। खान-पान में लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या अपनाएं। जिन लोगों को पेट, पाचन या रक्तचाप से जुड़ी परेशानी है, उन्हें विशेष सावधानी रखने की जरूरत होगी। योग, प्राणायाम और समय पर नींद आपके लिए लाभदायक रहेंगे।
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग
वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से कई पारिवारिक काम आसानी से पूरे होंगे। मंगल का सप्तम भाव पर प्रभाव कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर बहस करा सकता है, इसलिए लगातार बहसबाजी से बचें। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आने या रिश्ते आगे बढ़ने के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
