Rahu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में राहु की स्थिति में बदलाव एक महत्वपूर्ण घटना में से एक मानी जाती है। इस समय राहु कुंभ राशि में विराजमान है और 1 अगस्त 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र छोड़कर मंगल के स्वामित्व वाले धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में राहु 10 अप्रैल 2027 तक रहने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इन्हीं राशियों में से एक वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से कई क्षेत्रों में लाभ हो सकता है। इस राशि के जातकों को व्यापार, आर्थिक स्थिति और नए अवसरों मिल सकते हैं। वृषभ राशि के जातकों पर शनि, मंगल के साथ-साथ राहु का प्रभाव देखने को मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में जाने से वृषभ राशि पर प्रभाव…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पापी ग्रह राहु 1 अगस्त को 12:08 ए एम बजे धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। इस नक्षत्र में 10 अप्रैल 2027 तक रहेंगे। हालांकि, सभी वृषभ राशि के जातकों को समान परिणाम प्राप्त नहीं होंगे, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति की जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति और दशाएं अलग होती हैं। इसलिए व्यक्तिगत फलादेश के लिए संपूर्ण जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक माना जाता है।

राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में जाने से वृषभ राशि पर असर

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि की जन्म कुंडली में राहु का गोचर दशम भाव में हुआ है। इस भाव को कर्म, व्यवसाय और करियर का भाव माना जाता है। इसके साथ ही दशम भाव के स्वामी शनि लाभ भाव में स्थित हैं और राहु भी शनि के समान परिणाम देने वाले ग्रह माने जाते हैं। इसके अलावा राहु की दृष्टि धन भाव, चतुर्थ भाव और षष्ठ भाव पर रहेगी। ऐसे में धन, संपत्ति, कार्यक्षेत्र और पेशेवर जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।

राहु के इस नक्षत्र परिवर्तन होने से इस राशि के जातकों को करियर और व्यापार में काफी अच्छा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। शनि आपको अनुशासन, समय की पांबदी से लेकर कठोर परिश्रम करना सिखाएंगा। ऐसे में आपको नौकरी के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपकी उन्नति के साथ नौकरी में पदोन्नति, सम्मान मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इस अवधि में नौकरीपेशा जातक आपकी कार्यशैली से प्रसन्न आ सकते हैं। ऐसे में आपके काम की सराहना वरिष्ठ अधिकारी भी करेंगे।

व्यवसायियों के लिए भी यह अवधि विस्तार और लाभ का रहेगा। आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कारगार हो सकती है। रियल एस्टेट, निर्माण, आर्किटेक्चर, बिल्डिंग मटेरियल और प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। इसके अलावा विदेशों में व्यापार कर रहे जातकों को भी अच्छा लाभ मिल सकता है। आप ऑनलाइन के माध्यम से विदेशी ग्राहकों से जुड़ सकते हैं।

राहु की दृष्टि धन भाव और चतुर्थ भाव पर पड़ रही है। ऐसे में आप धन की बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही संपत्ति, भूमि और भवन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।

राहु के उपाय

अगर आपकी कुंडली में राहु की स्थिति कमजोर या अशुभ है, तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में राहु के मंत्र ‘ऊँ रां राहवे नम’ का जाप करें। शनिवार को एक जटा वाला नारियल अपने सिर से सात बार उतारकर बहते जल में प्रवाहित करें अथवा शनि मंदिर में अर्पित करें।

जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल

मेष राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
तुला राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
धनु राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मकर राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
कुंभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मीन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।