Rahu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छाया ग्रह राहु 1 अगस्त 2026 को अपने ही नक्षत्र शतभिषा को छोड़कर मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में प्रवेश कर गए हैं और 10 अप्रैल 2027 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इस समय राहु कुंभ राशि में विराजमान है। ऐसे में धनिष्ठा नक्षत्र में जाने से कर्क राशि के जातकों के जीवन में काफी अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस नक्षत्र परिवर्तन का कर्क राशि के जातकों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है..
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि में राहु अष्टम भाव में विराजमान है। इसके साथ ही धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल दशम और पंचम भाव के स्वामी हैं। एक केंद्र और एक त्रिकोण भाव के स्वामी मंगल के ही नक्षत्र में राहु का गोचर इस कालखंड को विशेष महत्व देता है। इसके साथ ही राहु की दृष्टि द्वादश भाव, दूसरे भाव और चतुर्थ भाव पर पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
राहु के अष्टम भाव में होने से इस राशि के जातकों को डूबा हुआ पैसा या फिर आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही राहु की दृष्टि धन भाव में पड़ रही है। ऐसे में आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल के अनुसार पैसा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति के माध्यम से भी पैसा मिल सकता है। पिछले समय से धन संबंधित चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी-व्यापार के माध्यम से भी पैसा कमा सकते हैं। इसके साथ ही भविष्य के लिए धन की बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। शेयर मार्केट के द्वारा भी आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। हालांकि राहु भम्र और जल्दबाजी का कारक है। ऐसे में शेयर मार्केट में पैसा लगाते समय किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें।
राहु को शार्टकट का प्रतिनिधित्व माना जाता है। इसलिए थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में व्यक्ति को चतुर, चालाक, व्यावहारिक और टेक्टफुली बना सकता है। इसी के कारण आपके अंदर पैसा अर्जित करने की तीव्र इच्छा हो सकती है।
दूसरे भाव को धन के अलावा वाणी का भाव भी कहा जाता है। ऐसे में राहु की इस भाव में दृष्टि होने से आपकी वाणी कटु हो सकती है। आपने पिछले समय से जिन लोगों को अपनी वाणी से काफी कष्ट किया है, तो अब उन्हें जवाब दे सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने प्रतिद्वंद्वियों और शत्रुओं को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं।
राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में जाने से आपके अधिकारियों से संपर्क मजबूत हो सकते हैं। नए मित्र बन सकते हैं। इसके साथ ही आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। मंगल, राहु और धनिष्ठा नक्षत्र का यह संयोग व्यक्ति को जीवन में रिस्क लेना सिखा सकता है और आप अपने जीवन को जोखिम में डालकर पैसे कमा सकते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र की बात करें, तो छात्रों के लिए ये समय अच्छा हो सकता है। परीक्षा या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अचानक सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अच्छा जा सकता है। राहु की दृष्टि द्वादश और मंगल दशम भाव के स्वामी है। ऐसे में आपका काम वरिष्ठ अधिकारियों को नजर आ सकता है। इसके साथ ही उन्नति के योग बन रहे हैं।विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। मीडिया, शासन, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन बिजनेस, शेयर मार्केट, विदेश संबंधी कार्य, लीगल कंसल्टेंसी, एक्टिंग, फिल्म इंडस्ट्री आदि क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही बॉस या फिर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं, तो अब सही हो सकते हैं। आपके नए विचारों तथा प्रतिभा के कारण सहकर्मियों, सीनियर्स और बॉस का समर्थन प्राप्त हो सकता है।
अष्टम भाव में राहु के होने से आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती है। हालांकि, दिसंबर को राहु राशि परिवर्तन करके सप्तम भाव में आ जाएंगे। ऐसे में आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे सही हो सकता है। हालांकि वाहन चलाते समय ध्यान रखें।
ध्यान दें-
सभी कर्क राशि के जातकों को एक जैसा फल प्राप्त हो, ऐसा आवश्यक नहीं है। करोड़ों जातकों की जन्म कुंडलियां अलग-अलग होती हैं और प्रत्येक कुंडली में ग्रहों की स्थिति तथा दशा अलग होती है। इसलिए व्यक्तिगत फलादेश के लिए पूरी जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।
जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
