Rahu Transit 2026: ज्योतिष में राहु को मायावी ग्रह माना जाता है। राहु की चाल में बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वहीं आपको बता दें कि करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा जैसे क्षेत्रों में राहु के गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में 5 दिसंबर 2026 को राहु के मकर राशि में प्रवेश को से कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। मान्यता है कि राहु की अनुकूल स्थिति कुछ लोगों के लिए अचानक धन लाभ, नए अवसर और करियर में तरक्की के रास्ते खोल सकती है।

Dhanteras 2026 Date: इस साल कब है धनतेरस; जानें सही तिथि, खरीदारी-पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

राहु गोचर से किन राशियों को हो सकता है लाभ?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु का गोचर व्यक्ति की जन्मकुंडली में उसकी स्थिति, भाव और अन्य ग्रहों के साथ संबंधों के आधार पर अलग-अलग परिणाम दे सकता है। मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने, नए काम की शुरुआत करने और करियर में बेहतर अवसर तलाशने की संभावनाओं पर ध्यान दिया जा सकता है। हालांकि, वास्तविक फलादेश के लिए व्यक्तिगत जन्मकुंडली देखना जरूरी होता है।

फ्यूचर पंचांग के अनुसार 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। राहु देव रात को 10 बजकर 33 मिनट पर गोचर करेंगे। राहु ग्रह हमेशा वक्री गोचर करते हैं।

17 अक्टूबर को शुक्र की राशि में बनेगा त्रिग्रही योग; तुला, कन्या और कुंभ राशि वालों को करियर में तरक्की के साथ धनलाभ के योग

मेष राशि पर राहु गोचर का प्रभाव (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए राहु गोचर के दौरान करियर और आर्थिक योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या काम से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। कारोबार करने वाले लोग अपनी योजनाओं का विस्तार करने के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि, जल्दबाजी में निवेश करने या किसी की बातों में आकर बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचना चाहिए।

वृषभ राशि पर राहु गोचर का प्रभाव (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करने का हो सकता है। आय बढ़ाने के नए रास्ते तलाशने, पुराने संपर्कों से लाभ लेने और लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने पर ध्यान दिया जा सकता है। नौकरी बदलने या कारोबार में नई योजना लागू करने से पहले उसके फायदे और नुकसान अच्छी तरह समझना जरूरी होगा।

Maa Durga Mantra: शारदीय नवरात्रि में इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगी मां दुर्गा, जीवन की परेशानियां हो सकती हैं दूर

वृश्चिक राशि पर राहु गोचर का प्रभाव (Scorpio Zodiac)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राहु गोचर के दौरान कारोबार, संपर्क और आर्थिक योजनाएं महत्वपूर्ण रह सकती हैं। कुछ लोगों को नए प्रोजेक्ट, साझेदारी या कामकाज में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को अपनी मेहनत और कौशल के दम पर बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद के साथ खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा।

राहु गोचर के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?

राहु को ज्योतिष में भ्रम, अचानक बदलाव, महत्वाकांक्षा और अप्रत्याशित घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस अवधि में किसी भी बड़े निवेश, साझेदारी या नौकरी से जुड़े फैसले में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा। केवल ज्योतिषीय भविष्यवाणी के आधार पर आर्थिक निर्णय नहीं लेने चाहिए।

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।