वैदिक पंचांग के अनुसार जुलाई 2026 मीन राशि वालों के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि इस महीने कई बड़े ग्रह गोचर और शुभ राजयोग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव आपकी नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि 4 जुलाई को धन के दाता शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 16 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्य का कर्क राशि में गोचर करेंगे। साथ ही 27 जुलाई को शनि का मीन राशि में वक्री होंगे। वहीं कर्क राशि में शुक्रादित्य राजयोग और गजकेसरी राजयोग और मिथुन राशि में भद्र राजयोग का निर्माण मीन राशि के जातकों के जीवन में नए अवसर और कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियां लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कि जुलाई का पूरा महीना मीन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
ऐसे लोगों को शुक्र बना देते हैं धनवान, जानिए शुक्रदेव के मालव्य नामक राजयोग के बारे में…
नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं
जुलाई का महीना नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रगति के संकेत दे रहा है। लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार था, वह इस महीने मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। हालांकि 27 जुलाई के बाद शनि के वक्री होने से कार्यों में थोड़ी धीमी गति आ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
नया कारोबार कर सकते हैं शुरू
वैदिक ज्योतिष अनुसार व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। नए क्लाइंट जुड़ सकते हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। यदि आप नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो महीने के बीच में कर सकते हैं। साझेदारी में काम करने वालों को लिखित समझौते पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
उधार धन देने से बचें
वैदिक ज्योतिष अनुसार आर्थिक दृष्टि से जुलाई राहत देने वाला महीना साबित हो सकता है। शुक्रादित्य राजयोग और गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आमदनी भी रहेगी।
महीने के अंतिम सप्ताह में बड़े निवेश या उधार देने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रह सकता है जुलाई का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
बहसबाजी से बचना होगा
प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो आपसी विश्वास मजबूत होगा और भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना बन सकती है।
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि शनि के वक्री होने के बाद छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचना बेहतर रहेगा।
पुराने रोग कर सकते हैं परेशान
वैदिक ज्योतिष अनुसार स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है। नींद पूरी न होने या काम का दबाव बढ़ने से ऊर्जा में कमी आ सकती है। नियमित व्यायाम, योग और संतुलित खानपान अपनाने से लाभ मिलेगा। पुराने रोगों से परेशान लोगों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए और समय पर जांच कराते रहना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
