Pisces Horoscope June To December 2026: मीन राशि के जातकों के लिए जून से लेकर दिसंबर तक का समय अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस अवधि में अतिचारी गति से गुरु 2 राशियों में गोचर करेंगे। जून के आरंभ में ही अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करके आपके पंचम भाव में विराजमान है और अक्टूबर में सिंह राशि में प्रवेश करके छठे भाव में आ जाएंगे। ऐसे में इस अवधि में मिश्रित प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कर्मफल दाता शनि लग्न भाव में विराजमान है। ऐसे में आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए पंडित केपी शुक्ल से जून से लेकर दिसंबर तक का समय मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा…

मीन राशि में शनि साढ़े का मध्यम चरण

बता दें कि इस समय मीन राशि में शनि लग्न भाव में विराजमान है और शनि साढ़े साती का दूसरा यानी शिखर चरण चल रहा है। इस अवधि को सबसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस अवधि में शनि जन्म राशि में स्थित होते हैं। ऐसे में जातकों को मानसिक तनाव, शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस अवधि का सकारात्मक पहलू ये है कि आप आत्म मंथन करने के साथ अनुशासित हो सकते हैं।

मीन राशिफल जून से दिसंबर 2026: करियर (Pisces Career Horoscope)

गुरु के पंचम भाव में आने से काफी हद तक साढ़ेसाती के कारण पड़ रहा नकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है। ऐसे में आपके करियर में चली आ रही परेशानियां कम हो सकती है। लंबे समय से रुके प्रोजेक्ट, कार्य एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे उनके सहयोग से भविष्य में नए अवसर और उन्नति मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। गुरु के कारण आपके आत्मविश्वास, धैर्य और कार्यकुशलता में वृद्धि हो सकती है। लेखन, साहित्य, कला, संगीत, सिनेमा, खेलकूद सहित अन्य रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। विदेश में नौकरी ढूंढ रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है।

मीन राशिफल जून से दिसंबर 2026-आर्थिक स्थिति (Pisces Finance Horoscope 2026)

मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो सकती है। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। ऐसे में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशिफल जून से दिसंबर 2026-आर्थिक स्थिति (Pisces Finance Horoscope 2026)

इस अवधि में मीन राशि के जातकों को भी व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। व्यवसाय के विस्तार के नए अवसर बन सकते हैं। इसके लिए अगर आप बैंक से ऋण या वित्तीय सहायता लेना चाहते हैं, तो किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आने के योग बन रहे हैं। विदेश में भी व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो आपको लाभ मिल सकता है। महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिससे भविष्य में आपके व्यापार में अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है।

मीन राशिफल जून से दिसंबर 2026- वैवाहिक और पारिवारिक जीवन (Pisces Marriage & Relationships Horoscope 2026)

मीन राशि के जातकों का परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती है। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नवंबर का महीना कुछ चुनौतियां ला सकता है, लेकिन वे अस्थायी होंगी।

मीन राशिफल जून से दिसंबर 2026- शिक्षा (Pisces Education Horoscope 2026)

प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है।

नवंबर और दिसंबर के महीने मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि गुरु सिंह राशि में प्रवेश करके आपके छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में कुछ परिस्थितियों पर आपका नियंत्रण कम महसूस हो सकता है। कुछ चुनौतियों और अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि 25 नवंबर के आसपास राहु और केतु के राशि परिवर्तन होगा, जिससे कुछ सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशिफल जून से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जून से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जून से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जून से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जून से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जून से दिसंबर 2026
तुला राशिफल जून से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जून से दिसंबर 2026
धनु राशिफल जून से दिसंबर 2026मकर राशिफल जून से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।