Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 13 January 2023 : आज 13 जनवरी 2023 को षष्ठी तिथि है। वहीं आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर होगा और सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 44 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज जाँब में प्रोमोशन की संभावना है। वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें। आपकी मन की मुराद पूरी हो सकती है। व्यवसाय में नए निवेश के अवसर मिलेंगे, लाभकारी सौदे होंगे। सेहत का ख्याल रखें। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहने वाला है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन व्यवसाय में प्रोग्रेस का है। सेहत संबंधी दिक्कत दूर हो सकती है। युवाओं की बेरोजगारी दूर होने की संभावना है। अपने किसी खास मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। वाणी पर संयम रखें और बहस में न पड़े। आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिलेगा। तनाव में रहेंगे। व्यापार में पूरे दिन लाभ के योग बने रहेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज जाँब के लिए अनुकूल समय है। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नए लोगों से संबंध बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं। आज खर्च की अधिकता रहेगी।
सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : दंपत्तियों के बीच प्रेम बढ़ेगा। सामाजिक जीवन में आपकी पूछपरख बढ़ेगी। किसी रिश्तेदारों से बुरी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। दफ्तर में आपको सहयोगियों से मदद मिल सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : आज कोई नया उत्तरदायित्व की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। तनाव पूर्ण माहौल में काम करना पड़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope): नौकरी में प्रगति होने की संभावना है। सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। दफ्तर में अफसरों से बहस न करें। कार्यक्षेत्र पर दबाव होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी और परिवार से सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। अनजान लोगों को कारोबार में साझेदार न बनाएं। आपकी आर्थिक स्थिति यथावत रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुख मिलेग।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। किसी करीबी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। करियर संबंधी सूचना मिलेगी। जीवनसाथी से अच्छी खबर मिल सकती है। जमीन के सौदे हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : संतान के विवाह संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। किसी काम में नुकसान हो सकता है। जोखिम वाले कार्य सावधानीपूर्वक करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से चिंतित रहेंगे। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज प्रेम में सफलता की प्राप्ति होगी। जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से बहस हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ वक्त गुजरेगा, जिससे मानसिक खुशी मिलेगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज नौकरी में कोई नवीन पद प्राप्त हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना का भय है। लव लाइफ बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय गुजरेगा। घर-परिवार और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। घर के कामों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।