Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 27 January 2023 : आज 27 जनवरी 2023 को षष्ठी तिथि है। वहीं आज रेवती नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर होगा और सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिणय सूत्र में बंधने के लिए शुभ योग निर्मित होंगे। आपके मुश्किल कार्य में परिवार का पूरा साथ रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी कॉम्पटिटिव एग्जाम के लिये फॉर्म भर सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : आज के दिन संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन काफी अनुकूल रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : जॉब में कोई बकाया धन मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबारी कार्यों में भागदौड़ बढ़ेगी। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। आप करियर के मामले में कुछ खास बदलाव कर सकते है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी आप कुछ समय निकाल सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। जीवन साथी आपके परिवार के प्रति काफी सहानुभूति रखेगा। आपके परिवार का वातावरण बेहतर बनेगा। यात्राओं से बचने का प्रयास करें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope):जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थान परिवर्तन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। पैतृक संपत्ति में विवाद होगा। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले कई बार सोच विचार करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज आईटी व बैंकिंग जांब के लिए सफलता का है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्य की अधिकता रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। आपको किसी काम के लिये सोचने-विचारने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। अपनी एनर्जी का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए प्यार का भाव महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) :आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज काफी संतुष्टि का दिन रहेगा। पुराने चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आय में वृद्धि होगी, पर अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है। जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। आज यात्रा को टालना बेहतर होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार से जुड़े किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपके विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।