Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 9 February 2023 : आज 9 फरवरी 2023 को चतुर्थी तिथि है। वहीं आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर होगा और सूर्यास्त- 6 बजकर 6 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन आलस्य से भरा रह सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरते।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन छात्रों के लिए विशेष सफलता का है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। जातक को ऑफिस के काम से बाहर भी जाना पड़ेगा। यात्रा की भी संभावना बन सकती हैं। दोस्त से उपहार मिलेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) :जॉब में प्रगति होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्चों से परेशान हो सकते हैं। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद में न पड़ें। पैतृक संपत्ति से सम्बंधित समस्या का हल हो सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आर्थिक विकास होने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कई दिनों से रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है। सेहत पर असर पड़ सकता हैं। खर्च को लेकर परेशान होंगे। ऑफिस में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता का सान्निध्य एवं सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें, लोगों से संपर्क कम रखें। ऑनलाइन काम से लाभ मिलेगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नौकरी पेशा से जुड़े जातकों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। बिजनेस से धन लाभ की प्राप्ति होगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope): संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। दिन की शुरुआत में सेहत और खर्चे के हिसाब से कुछ परेशानी हो सकती हैं। आज भाग्य जातक पर मेहरबान बना रहेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस करने वाले जातकों को लाभ प्राप्ति की सम्भावना रहेगी। सरकारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। सेहत संबंधी परेशानी होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) :आज स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता हैं। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। बिजनेस में अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। साथ ही मानसिक तनाव भी बन सकता है। पार्टनरशिप में किया गया कारोबार लाभ देगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। कम्यूनिकेशन से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है। वैवाहिक जीवन में परेशानी आएगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज का दिन व्यवसाय में प्रगति का है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। जातक का पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। कुछ जातको को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती हैं। धन का लाभ मिल सकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) :आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर बनी हुई समस्याओं में राहत मिलेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में जातक को सफलता मिल सकती हैं।