scorecardresearch

Aaj Ka Rashifal 30 March 2023 : कर्क राशि के जातक आज व्यर्थ के क्रोध और विवाद से बचें, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Horoscope Today 30 March 2023 Thursday In Hindi : Read Aaj Ka Rashifal in Hindi : वृश्चिक राशि वालों को आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी, वहीं तुला राशि वालों को नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

Aaj ka Rashifal
Horoscope Today: जानें कैसा रहेगा आज आपका पूरा दिन।

Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 30 March 2023 : आज 30 मार्च 2023 को नवमी तिथि है। वहीं आज पुनर्वसु नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 14 पर होगा और सूर्यास्त- 6 बजकर 37 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) :आज जॉब में परफार्मेंस सुखद है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सेहत भी खराब हो सकता है। क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। दोपहर के बाद शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज धन का व्यय हो सकता है। जॉब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।पर्सनल लाइफ में खुशियां आएंगी, जल्द ही नया रिश्ता जुड़ेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) :आज व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। व्यर्थ के झगड़ों से बचें। फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए समय अनुकूल है परंतु खर्चे पर नियंत्रण रखें ।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन पॉलिटिक्स में सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। आज फैमिली में आपका बहुत नाम होगा, कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) :आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। कारोबार में धन की प्राप्ति होगी। बातचीत में संयत रहें।सेहत अच्छी रहेगी, हड़बड़ी में कोई निर्णय ना लें। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : गृह कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बैंकिंग जॉब में सफलता मिल सकती है। पिता का आशीर्वाद लें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी पहले से बहुत अच्छा रहेगा। आज आपके केयरिंग नेचर की सराहना होगी।अति उत्साह से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। निवेश पर खर्च बढ़ सकते हैं। आज आप कोई बड़ा निर्णय लेने में सक्षम होंगे, लाभ भी प्राप्त होगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर चैलेंजेस फेस करने के बावजूद भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की चिंता सताएगी। ब्लॉकेज को क्लियर करने के लिए मेडिटेशन से भरपूर मदद मिलेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे। रिलेशनशिप में थोड़े और एफर्ट्स डालने की जरूरत है। पार्टनर के लिए टाइम निकालें. परिश्रम अधिक होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): छात्र सफल रहेंगे। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आज लालच और इनसिक्योरिटी जैसी नेगेटिव सोच से दूर रहें। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मित्रों का सान्निध्य एवं सहयोग मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। उच्चअधिकारियों से खुश रहेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश से बचें। परिवार में आपका कंट्रीब्यूशन खाली नहीं जाएगा, लोगों से सराहना और स्नेह मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवर्तन की भी सम्भावना बन रही है।

पढें horoscope (Horoscope News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 30-03-2023 at 02:08 IST
अपडेट