scorecardresearch

Aaj Ka Rashifal 27 March 2023 : वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Horoscope Today 27 March 2023 Monday In Hindi : Read Aaj Ka Rashifal in Hindi : धनु राशि वालों का आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा, वहीं मीन राशि वालों को विवाद के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा।

Aaj ka Rashifal
Horoscope Today: जानें कैसा रहेगा आज आपका पूरा दिन।

Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 27 March 2023 : आज 27 मार्च 2023 को षष्‍ठी तिथि है। वहीं आज रोहिणी नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 17 पर होगा और सूर्यास्त- 6 बजकर 36 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज के दिन आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपका सामाजिक कद बढ़ेगा, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कारोबार को विस्तार करने के लिए बेहतर समय है। नौकरी व व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज के दिन आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। प्रेम एवं व्यवसाय की स्थिति काफी अच्छी है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और पराक्रम में वृद्धि होगी। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सुखद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : स्वास्थ एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। संतान एवं प्रेम की स्थिति मध्यम है। आज वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें। आज आयात-निर्यात करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा से भी आपको लाभ होग। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नई नौकरी की तलाश में हैं तो थोड़ा विलंब होगा। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : व्यापार आपका ठीक रहेगा। आज के दिन प्रेम एवं संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी, परन्तु व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय नहीं है। स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पूंजी निवेश लाभप्रद हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : जीवनसाथी का सान्निध्‍य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है। आज आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। भाग्य के ऊपर आपका परिश्रम हावी रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : आज आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज के दिन शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य एवं प्रेम में सुधार होगा। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज के दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। आज के दिन प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। स्वास्थ मध्यम रहेगा। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यवसाय को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ कोई कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ में भी सुधार रहेगा। धनागमन होता रहेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। अजीविका के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) :आज आपके द्वारा की गई मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। भाइयों व मित्रों का साथ होगा। व्यावसायिक लाभ मिलेगा। आज सेहत खिली हुई रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज भौतिक सुख में वृद्धि होगी, मां का स्वास्थ्य बेहतर होगा। यात्रा में लाभ होगा। आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। आज यात्रा के योग हैं। कारोबार में लाभ होगा। धन में बढ़ोतरी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ मध्यम रहेगा। प्रेम में कलह संभव है। आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। आज विवाद के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा।

पढें horoscope (Horoscope News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 26-03-2023 at 23:16 IST
अपडेट