Mulank 9 Personality: अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है, इसलिए ऐसे लोग साहसी, ऊर्जावान, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं। मूलांक 9 के लोग चुनौतियों से घबराते नहीं हैं और कठिन परिस्थितियों में भी डटकर मुकाबला करना जानते हैं। हालांकि, इनका स्वभाव कभी-कभी गुस्सैल और जल्द प्रतिक्रिया देने वाला भी हो सकता है। यदि ये धैर्य और संयम बनाए रखें तो जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनका करियर- कारोबार और शुभ- अशुभ दिन के बारे में…
ज्योतिष शास्त्र: जन्म कुंडली में सूर्य का क्या है महत्व, जानें जीवन पर इसका शुभ और अशुभ असर
इन क्षेत्र में बना सकते हैं करियर
करियर की बात करें तो मूलांक 9 वाले लोग सेना, पुलिस, प्रशासन, इंजीनियरिंग, खेल, मेडिकल, राजनीति, फायर सर्विस, सुरक्षा सेवाओं और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनमें नेतृत्व करने की स्वाभाविक क्षमता होती है, इसलिए उच्च पदों तक पहुंचने की संभावना भी अधिक रहती है।
इन कारोबार में मिल सकती है सफलता
वहीं कारोबार में ये लोग रियल एस्टेट, निर्माण कार्य, मशीनरी, आयरन-स्टील, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटनेस, स्पोर्ट्स और सुरक्षा उपकरणों से जुड़े व्यवसाय में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। जोखिम लेने का साहस इन्हें व्यापार में आगे बढ़ने में मदद करता है।
मूलांक 9 वालों के शुभ दिन और अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वालों के लिए मंगलवार सबसे शुभ दिन माना जाता है। इसके अलावा रविवार और गुरुवार भी कई कार्यों के लिए अनुकूल रह सकते हैं। शुभ तारीखों की बात करें तो 9, 18 और 27 इनके लिए विशेष रूप से लाभदायक मानी जाती हैं। नए कार्य की शुरुआत, महत्वपूर्ण निर्णय, इंटरव्यू, निवेश या किसी बड़े समझौते के लिए इन तारीखों को शुभ माना जाता है।
यदि मूलांक 9 वाले अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें, तो वे करियर, कारोबार और आर्थिक जीवन में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
