Monthly Horoscope September 2026 (मासिक राशिफल सितंबर 2026): ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से सितंबर माह काफी खास हो सकता है। इस माह के आरंभ में ही शुक्र तुला राशि में प्रवेश करके मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा बुध कन्या और तुला राशि में, सूर्य सिंह और कन्या राशि, राहु कुंभ , शनि मीन राशि, केतु सिंह राशि और गुरु कर्क राशि और चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके गजकेसरी, कलात्मक, ग्रहण योग, शशि आदित्य राजयोग से लेकर विष योग आदि का निर्माण करेंगे। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार इस माह कुछ राशि के जातकों के अटके हुए काम पूरे होने के साथ-साथ नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का मासिक राशिफल…
सितंबर में बनने वाले राजयोगों की बात करें, तो हंस राजयोग, बुधादित्य, भद्र राजयोग, मालव्य राजयोग से लेकर गजकेसरी, कालात्मक सहित कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है।
मेष मासिक राशिफल(Aries Monthly Horoscope)
करियर के स्वामी शनि हैं और उल्टी चाल चल रहे हैं। निश्चित रूप से उधर से बृहस्पति की दृष्टि जो पड़ रही है, वह नीच दृष्टि उनकी पड़ रही है। ऐसे में 18 सितंबर तर आपको अपने कार्य क्षेत्र में ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारनी है। इसके बाद मंगल कर्क में प्रवेश करेंगे। हालांकि नीच के होंगे। लेकिन यहां पर उनकी उच्च दृष्टि पड़ेगी। तो आपको उसके बाद अच्छे परिणाम सामने आने शुरू हो जाएंगे।
कोई भी कार्य करें, बहुत संभलकर करें, जिम्मेदारी के साथ करें, सिन्सियरिटी के साथ करें और अपने सिर्फ काम से काम रखें। बाहर से भी कुछ आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं, अपॉर्चुनिटीज मिल सकती हैं, लेकिन आप बहुत देखभाल करके ही फैसला लें। जल्दबाजी में फैसला ना करें।
वृषभ राशि मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope)
सितंबर का शुरुआती समय थोड़ा भावनात्मक उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, लेकिन यह महीना बदलाव, नई शुरुआत और उत्साह से भरा रहेगा। भय से आगे बढ़कर जीत प्राप्त करने का समय है। रुके हुए धन संबंधी काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। अपनी हॉबीज और प्रसन्नता देने वाली चीजों पर ध्यान दें।
10 सितंबर के आसपास परिवार में तनाव और घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। भावनाओं में आकर निर्णय न लें और गुस्से में प्रतिक्रिया देने से बचें। माताजी के लिए भी समय थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। 18 सितंबर के बाद परिस्थितियां बेहतर होंगी। नौकरी, व्यापार, विदेश जाने, कुछ नया करने और रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं।
पैतृक संपत्ति या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में भी लाभ हो सकता है। कोर्ट केस या प्रतियोगिता में फायदा मिल सकता है, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। करियर में शुरुआत में मंदता और ऑफिस पॉलिटिक्स रह सकती है। बॉसेस से ईगो क्लैश से बचें और अपनी प्रोफेशनल इमेज का ध्यान रखें। महीने का अंत सकारात्मक रहेगा।
मिथुन राशि मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope)
सितंबर 2026 मिथुन राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। इस माह आप अपने रोगों से रिकवरी कर सकते हैं। यदि पहले से कोई परेशानी थी तो सुधार की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में यह महीना बहुत अच्छा रहेगा। पढ़ाई, परीक्षा, एडमिशन, कोचिंग और नई योजना में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय मजबूत है। नए रिश्ते बन सकते हैं और पुराने रिश्तों में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, हालांकि छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं।
वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के गुस्से और जिद को संभालकर चलना होगा। संतान और फैमिली प्लानिंग के लिए समय अच्छा है। भाग्य साथ देगा, लेकिन निरंतरता और अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। निवेश के लिए भी समय अच्छा रह सकता है। करियर में जिम्मेदारियां और काम बढ़ेंगे, लेकिन उसका परिणाम भविष्य में मिलेगा। मैनेजमेंट, आईटी, टेक्निकल, इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। नियमित मेहनत और अच्छे कर्मों से सफलता मिलेगी।
कर्क राशि मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope)
सितंबर का महीना कर्क राशि वालों के लिए कुल मिलाकर सकारात्मक और बदलाव लेकर आने वाला रहेगा। इस महीने शिक्षा, संतान, प्रेम, घर-गाड़ी, भूमि और उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 18 सितंबर के बाद स्थितियां और बेहतर होंगी तथा रुके हुए कामों को गति मिल सकती है। करियर और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे, हालांकि कुछ मामलों में मेहनत के बाद परिणाम और थोड़ी देरी संभव है। भाग्य का साथ मिलेगा और अपने प्रयासों से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
वैवाहिक जीवन में आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ कभी-कभी मतभेद या कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा, फिर भी यात्रा और अचानक होने वाली परेशानियों में सावधानी रखें। धन के मामले में परिवार और वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। घर, वाहन या संपत्ति से जुड़े कार्यों के लिए 26 सितंबर तक का समय बेहतर रहेगा।
सिंह राशि मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope)
सितंबर 2026 सिंह राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, मान-सम्मान और प्रसिद्धि बढ़ेगी तथा सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं। नौकरी या व्यवसाय में उन्नति, नए क्लाइंट, टेंडर और विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ और संचय के साथ परिवार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। वाहन, भूमि या भवन खरीदने के अवसर विशेष रूप से महीने के मध्य तक अच्छे रहेंगे। पड़ोसियों, भाई-बहनों और मित्रों से सहयोग तथा लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए ये माह अनुकूल रहने वाला है।
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ यात्रा और सहयोग के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए ये माह अच्छा समय रहेगा। विदेश यात्रा और विदेशी संपर्कों से लाभ संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें और पैरों तथा घुटनों के नीचे चोट से बचें। 18 सितंबर के बाद खर्च बढ़ सकते हैं और माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
कन्या राशि मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope)
सितंबर का महीना कन्या राशि वालों के लिए बदलाव और नई शुरुआत का समय रहेगा। व्यक्तित्व में परिवर्तन की इच्छा बढ़ेगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। करियर में सफलता, उपलब्धि, प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। नौकरी बदलने में जल्दबाजी न करें। व्यापार में रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं और नए बाजार या बड़े क्लाइंट से लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, लेकिन निवेश में सावधानी रखें।
वैवाहिक जीवन में पुराने मतभेद दोबारा सामने आ सकते हैं, इसलिए बातचीत और व्यवहार में संयम रखें। विद्यार्थियों के लिए महीना अच्छा है; पढ़ाई, कठिन विषयों और प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत का परिणाम मिलेगा, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचें। स्वास्थ्य में शुरुआती दिनों में पुरानी परेशानियां, सिरदर्द या थकान बढ़ सकती है, इसलिए अनुशासन, योग और नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। कुल मिलाकर यह महीना पुराने ढर्रे को छोड़कर स्वयं को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने का अवसर देगा।
तुला राशि मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए मिलेजुले लेकिन काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला महीना रहेगा। करियर और व्यापार में सफलता के अच्छे अवसर मिलेंगे, विशेषकर ज्ञान, शिक्षा, प्रबंधन और सलाह से जुड़े कार्यों में प्रगति हो सकती है। आय के साधन मजबूत होंगे और धन संचय के अवसर मिलेंगे, हालांकि महीने के शुरुआती दिनों में भुगतान या आय में थोड़ी देरी संभव है। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा भावुकता या गलतफहमी से बचना होगा।
वैवाहिक जीवन सामान्यतः अच्छा रहेगा और मतभेद बातचीत से सुलझ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत और नियमितता बनाए रखनी होगी। उच्च शिक्षा या विदेश जाकर पढ़ाई करने वालों के लिए महीने के मध्य के बाद परिस्थितियां बेहतर होंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। नियमित दिनचर्या, पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच लाभदायक रहेगी। धार्मिक कार्य और सेवा करना भी शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope)
शुरुआत में पिछले 7–8 दिनों से चल रही उलझन और रिश्तों से जुड़ी परेशानी जल्दी दूर होने की बात कही गई है। धन के मामले में सकारात्मक संकेत बताए गए हैं, जिसमें रुका हुआ पैसा आने, लंबे समय से अटके काम बनने और कर्ज चुकाने के रास्ते मिलने की बात है। सोना, ज्वेलरी या अन्य कीमती वस्तु खरीदने की संभावना और वित्तीय वृद्धि का दावा किया गया है। 18 सितंबर से पहले अचानक समस्याएं आने की संभावना बताई गई है, इसलिए जल्दबाजी में प्रतिक्रिया न देने और धैर्य रखने की सलाह दी गई है। इस दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखने और चोट या दुर्घटना की आशंका से बचने की बात कही गई है।
18 सितंबर के बाद मान-सम्मान, महत्वपूर्ण पद, प्रभावशाली लोगों से मुलाकात और अटके काम बनने के संकेत बताए गए हैं। स्वास्थ्य के मुकाबले धन और वित्त के लिए महीना बहुत अच्छा बताया गया है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने की बात कही गई है, लेकिन विवाहेतर संबंधों के प्रति सावधानी की चेतावनी भी दी गई है। अनावश्यक खर्च रुकने, शिक्षा में अच्छे परिणाम और संतान के व्यवहार में सुधार की बात कही गई है। प्रेम संबंध में प्रपोज करने को लेकर सावधानी की सलाह दी गई है।
धनु राशि मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope)
डर को हराने का एक ही तरीका है दोस्तों, उस काम को करना जिससे आप सबसे ज्यादा डरते हैं। बस वहीं से आपकी नई पहचान शुरू होती है। ऐसा कोई भी कार्य नहीं है जो इंसान नहीं कर सकता, बस एक कदम आगे बढ़ना होता है। सितंबर का महीना स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रेम, वैवाहिक जीवन, भाग्य, करियर और बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य में खासकर पेट से जुड़ी परेशानी, पाचन, कब्ज, इंफेक्शन, एलर्जी और गले से संबंधित समस्या हो सकती है।
पढ़ाई अच्छी रहेगी और फोकस बना रहेगा, लेकिन अचानक बड़े निर्णय लेने से बचना चाहिए। लव लाइफ में गुस्से, वाणी और डाउट के कारण परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी को उपलब्धि, लाभ या प्रमोशन मिल सकता है। भाग्य इस महीने मजबूत रहेगा और रुके हुए कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। करियर और बिजनेस में नौकरी, प्रमोशन, उपलब्धि, नए क्लाइंट और आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। उपाय के रूप में हनुमान चालीसा, मंत्र जाप, सूर्य को जल और शिव नाम का जाप करने की सलाह दी गई है।
मकर राशि मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए सितंबर माह मिला-जुला रहने वाला है। माह के आरंभ में सूर्य केतु के साथ सिंह राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे कई परेशानियों का सामनिा करना पड़ सकता है। हालांकि 17 सितंबर को सूर्य राशि परिवर्तन करके नवम भाव में चले जाएंगे, जिससे आपके जीवन में सकारात्मक असर देखमे को मिल सकता है। इस अवधि में सूर्य बुध के साथ बुधादित्य राजयोग बनेगा। बृहस्पति पूरे महीने कर्क राशि में मजबूत स्थिति में रहेंगे। मंगल 18 सितंबर को बृहस्पति के साथ कर्क राशि में जाएंगे, जिससे उनकी नीच स्थिति के अशुभ प्रभावों में कमी आएगी। शनि तृतीय भाव में वक्री रहेंगे और राहु द्वितीय भाव में रहेंगे।
शुक्र दशम भाव में अपनी राशि में रहेंगे। करियर के लिए महीना बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता, सहयोग और अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन का आगमन आवश्यकता के अनुसार रहेगा, लेकिन संचय के लिए योजना बनानी होगी। प्रेम और वैवाहिक संबंध सामान्यतः अच्छे रहेंगे, हालांकि पारिवारिक संबंधों में वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। शिक्षा में मेहनत के बाद परिणाम मिलेंगे और हायर स्टडीज वालों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य भी सामान्यतः अच्छा रहेगा। उपाय के रूप में गौ माता को रोटी खिलाना, सफेद चंदन का तिलक लगाना, शुक्रवार को शिवलिंग पर सफेद पुष्प चढ़ाना और नियमित हनुमान चालीसा, मंगल स्तोत्रम या हनुमान स्तोत्रम का पाठ करने की सलाह दी गई है।
कुंभ राशि मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope)
आपकी गोचर कुंडली के पहले भाव में राहु और दूसरे भाव में शनि है। इसके साथ ही शनि साढ़े साती की अंतिम चरण चल रहा है मंगल पंचम, गुरु छठे, 7वें में सूर्य, बुध और केतु होंगे। इसके साथ ही शुक्र आपके आठवें भाव में रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो यह महीना सामान्य रूप से अच्छा दिखाई दे रहा है। पढ़ाई के लिए मंगल आपको एनर्जी और जुनून देंगे। कुछ नया सीखने, कोचिंग जॉइन करने या पढ़ाई में बड़ा निर्णय लेने के विचार आ सकते हैं।
लव लाइफ में गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अगर रिश्ता टूटा था या बातचीत बंद थी तो दोबारा बातचीत शुरू होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में पहले का समय अच्छा रहेगा, लेकिन बाद में मतभेद हो सकते हैं। भाग्य के लिए शुक्र का आना बहुत अच्छा है। करियर में भी अच्छे अवसर, जॉब और प्रमोशन के योग हैं। बिजनेस के लिए भी महीना अच्छा है और रुके हुए काम बनने की संभावना है। उपाय के रूप में शुक्र का बीज मंत्र, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, उगते सूर्य को जल और शनि का बीज मंत्र तथा शनि चालीसा सुनने की सलाह दी गई है।
मीन राशि मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope)
सितंबर माह मीन राशि के लिए कार्यक्षेत्र में मेहनत, परिश्रम और संघर्ष वाले हालात रहेंगे। परिणाम सकारात्मक होंगे, लेकिन थोड़ी देरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और माह के मध्य के बाद सुखों की प्राप्ति होगी। इनकम में कमी रह सकती है और मित्रों का सहयोग भी कम मिलेगा। लव अफेयर में शुरुआत में कुछ कमी रहेगी, लेकिन बाद में स्थिति बेहतर होगी। शिक्षा में सामान्य विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे, जबकि हायर स्टडीज वालों को समस्या रह सकती है। संतान को अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य में मिले-जुले परिणाम रहेंगे और माह के मध्य के बाद स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सावधानी रखनी होगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
