Mercury Sun Ketu Conjunction Trigrahi Yog 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार 22 अगस्त 2026 को ग्रहों की स्थिति बेहद खास होने जा रही है। इस दिन बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं सिंह राशि में पहले से सूर्य और केतु की मौजूदगी है। ऐसे में सूर्य, बुध और केतु की युति से त्रिग्रही योग बनने की स्थिति बनेगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह संयोग कुछ राशियों के लिए करियर, कारोबार, धन और प्रतिष्ठा के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
आपको बता दें कि सूर्य 17 अगस्त को अपनी राशि सिंह में प्रवेश कर चुके हैं और केतु के साथ उनकी युति बन रही है। 22 अगस्त को बुध के सिंह राशि में आने से तीन ग्रह एक ही राशि में आ जाएंगे। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क, गणना और संचार का कारक माना जाता है, जबकि सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और मान-सम्मान से जुड़े हैं। वहीं केतु को आध्यात्मिकता, अचानक बदलाव और वैराग्य का कारक माना जाता है। इसलिए इस त्रिग्रही संयोग का असर व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता, करियर और आर्थिक मामलों पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
फ्यचूर पंचांग के अनुसार व्यापार के दाता बुध ग्रह 22 अगस्त को शाम को 7 बजकर 32 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां वह सूर्य और केतु के साथ त्रिग्रही योग बनाएंगे।
त्रिग्रही योग का सिंह राशि पर प्रभाव (Leo Zodiac)
सिंह राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने वाला हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच प्रभाव बढ़ सकता है। कारोबार करने वाले जातकों को नई रणनीति बनाने और महत्वपूर्ण सौदे करने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा।
त्रिग्रही योग का तुला राशि पर प्रभाव (Libra Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग आय के नए रास्ते खोल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नेटवर्क और संपर्कों का लाभ मिलने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हो सकती है।
त्रिग्रही योग का वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Scorpio Zodiac)
वृश्चिक राशि वालों के करियर के लिए यह गोचर महत्वपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी, पदोन्नति या कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के योग बन सकते हैं। कारोबारियों को लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ आर्थिक लाभ के भी संकेत हैं।
त्रिग्रही योग का धनु राशि पर प्रभाव (Sagittarius Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए यह ग्रह स्थिति भाग्य को मजबूत करने वाली साबित हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं। कारोबार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। धन लाभ के साथ मान-सम्मान बढ़ने के भी योग बन सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
त्रिग्रही योग को केवल शुभ मानकर बड़े आर्थिक फैसले लेना उचित नहीं होगा। सूर्य-केतु की युति को ज्योतिष में कुछ स्थितियों में भ्रम, अहंकार या निर्णयों में असमंजस से भी जोड़ा जाता है। इसलिए निवेश, साझेदारी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
