Budh in Horoscope: वैदिक ज्योतिष में बुध देव को बुद्धि, वाणी, तर्क, शिक्षा, व्यापार, गणित, लेखन, संचार और निर्णय क्षमता का कारक ग्रह माना गया है। किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में बुध की स्थिति उसके सोचने-समझने की क्षमता, बोलने के तरीके, बिजनिस में डिवेटिंग और करियर की दिशा को इफेक्ट करती है। यदि कुंडली में बुध मजबूत हो तो व्यक्ति तेज बुद्धि, प्रभावशाली वक्ता और टाइकून बिसनिसमैन बन सकता है। वहीं बुध के अशुभ होने पर शिक्षा, नौकरी, व्यापार और पारिवारिक जीवन में कई तरह की परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं बुध ग्रह का महत्व और उसके शुभ-अशुभ प्रभाव…
ज्योतिष शास्त्र: जन्मकुंडली में मंगल का क्या है महत्व, जानें जीवन पर इसका शुभ और अशुभ असर
बुध देव शुभ होने पर जीवन में मिलते हैं ये लाभ
वैदिक ज्योतिष अनुसार जब कुंडली में बुध मजबूत होता है तो व्यक्ति की वाणी मधुर होती है और लोग उसकी बातों से इंप्रेस होते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। नौकरी में पदोन्नति, अच्छे संपर्क, डिसीजन मेकिंग और मानसिक संतुलन भी मजबूत बुध की पहचान माने जाते हैं। ऐसे लोग लेखन, मीडिया, मार्केटिंग, कंप्यूटर, बैंकिंग और संचार से जुड़े क्षेत्रों में विशेष सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
बुध अशुभ होने पर क्या होती हैं परेशानियां?
वैदिक ज्योतिष अनुसार यदि जन्म कुंडली में बुध कमजोर, नीच राशि में हो या राहु, केतु अथवा शनि जैसे ग्रहों से पीड़ित हो तो व्यक्ति को पढ़ाई में रुकावट, डिसीजन लेने में भ्रम, बार-बार भूलने की आदत, वाणी दोष, व्यापार में नुकसान और बुरी आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कई बार गलत फैसलों के कारण करियर प्रभावित होता है और रिश्तों में भी गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं। मानसिक तनाव, चिंता और आत्मविश्वास में कमी भी अशुभ बुध के प्रभावों में शामिल मानी जाती है।
बुध देव को मजबूत करने के आसान उपाय
बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। बुध देव के बीज मंत्र “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” का 108 बार जाप करें। भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। जरूरतमंद लोगों को हरी मूंग, हरी सब्जियां या हरे वस्त्र का दान करना भी लाभकारी माना गया है। गाय को हरा चारा खिलाना और विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री दान करना भी बुध ग्रह की कृपा प्राप्त करने के उपायों में शामिल है। किसी भी रत्न, विशेषकर पन्ना, को धारण करने से पहले योग्य ज्योतिषी की सलाह अवश्य लें।
जन्म कुंडली में बुध देव का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह व्यक्ति की बुद्धि, स्मरण शक्ति, कम्कुनिकेशन, लेखन, पत्रकारिता, बैंकिंग, अकाउंटिंग, आईटी, शिक्षा और व्यापार से जुड़ा होता है। यदि जन्म कुंडली में बुध उच्च, स्वराशि या शुभ ग्रहों के साथ स्थित हो तो व्यक्ति को शिक्षा, करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर प्राप्त होते हैं। ऐसे लोग नई तकनीक सीखने, व्यापार बढ़ाने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
