Mahalaxmi Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, माता, सुख और मानसिक शांति का कारक माना जाता है। इसके साथ ही चंद्रमा नवग्रह में से सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके रहते हैं। वर्तमान में चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान है और 1 नवंबर को राशि परिवर्तन करके कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही सेनापति मंगल विराजमान हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से चंद्र-मंगल योग और महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि के साथ- साथ नौकरी-बिजनेस में भी नए अवसर मिल सकते हैं। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानिए महालक्ष्मी राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है शुभ…
कब बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग?
द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 1 नवंबर को 12:00 ए एम में कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 3 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में वह मंगल के साथ महालक्ष्मी राजयोग 3 नवंबर तक बनाएंगे। इसके बाद चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
कन्या राशि पर महालक्ष्मी राजयोग का असर (Virgo Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल-चंद्र के संयोग से बना महालक्ष्मी राजयोग कई क्षेत्रों में सकारात्मक असर दिखा सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होने के योग बन रहे हैं और आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। लंबे समय से रुका पैसा आपको वापस मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभकारी हो सकता है। आपके सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। इसके साथ ही दोस्तों और करीबियों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
तुला राशि पर महालक्ष्मी राजयोग का असर(Libra Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए भी महालक्ष्मी राजयोग शुभ परिणाम दे सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के दशम भाव में मंगल-चंद्र की युति हो रही है। कर्म भाव में इन दोनों ग्रहों की युति होने से आपको कार्यक्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम की सराहना हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। काम के सिलसिले में छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको आने वाले समय में लाभ मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। पिता के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। मानसिक तनाव कम हो सकता है।
वृश्चिक राशि पर महालक्ष्मी राजयोग का असर(Scorpio Zodiac)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रमा और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी योग भाग्य और तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। इस राशि में इस राजयोग का निर्माण नौवें यानी भाग्य भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को भी भाग्य का साथ मिल सकता है। विशेषकर विदेश से जुड़े कारोबार, आयात-निर्यात, शिक्षा या फिर यात्रा का मौका मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी ये समय अच्छा जा सकता है। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव होगा। उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लाभ मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: यह मंगल-चंद्र के संयोग से बना महालक्ष्मी राजयोग का फल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें जरूरी नहीं है कि मिथुन, सिंह और मीन राशि के जातकों पर एक जैसी लागू हों। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।
