Libra Horoscope June To December 2026 (तुला राशिफल जून से दिसंबर 2026): तुला राशि के जातकों के लिए जून से लेकर दिसंबर तक का समय काफी खास जाने वाला है। आपकी राशि में सकारात्मक असर देखने को मिलने वाला है। देवताओं के गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में प्रवेश करके आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में रहने वाले हैं। इसके अलावा शनि की स्थिति की बात करें, तो छठे भाव में रहेंगे। ऐसे में करियर से लेकर व्यवसाय में उन्नति के योग नजर आ रहे हैं। जो जातक रोजगार की तलाश में है, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। आपके वरिष्ठ लोगों से अच्छे संपर्क बन सकते हैं। आइए पंडित केपी शुक्ल से जानते हैं जून से लेकर दिसंबर तक का समय तुला राशि के जातकों के लिए कैसा हो सकता है…
तुला राशिफल जून से दिसंबर 2026- करियर ( Libra Career Horoscope 2026)
तुला राशि के जातकों के लिए आने वाले माह करियर के क्षेत्र में सकारात्मक असर डाल सकते हैं। गुरु के दशम भाव में होने से आपको नौकरी, व्यापार से लेकर मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। बेरोजगारों को नौकर मिल सकती है। इसके अलावा कर्मफल दाता शनि का छठे भाव में होने से आपको वेतन वृद्धि से लेकर पदोन्नति, इंक्रीमेंट हो सकता है। विदेशी कंपनियों और मल्टीनेशनल संस्थानों में करियर के अवसर बनेंगे। इससे आपके करियर में अच्छी उछाल आ सकती है।
राहु के पांचवें भाव में होने से इंटरव्यू से लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल होने के संकेत बन रहे हैं। इसके अलावा राहु की दृष्टि दूसरे और दसवें भाव पर होने से करियर में तेजी से उठला आ सकती है। रचनात्मकता के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आपका मनोबल काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल में आपको सहकर्मियों का साथ मिल सकता है, जिससे आप प्रोजेक्ट में सफलता हासिल कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं।
तुला राशिफल जून से दिसंबर 2026-आर्थिक स्थिति (Libra Finance Horoscope 2026)
2 जून से बृहस्पति का दशम भाव में उच्च के होने से आर्थिक स्थिति पर भी अच्छा असर देखने को मिलने वाला है। अगर आप बैंक या फिर किसी अन्य जगह से कर्ज लेना चाहते हैं, तो उसमें भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। भूमि, भवन और वाहन आदि खरीद सकते हैं। गुरु के अक्टूबर में सिंह राशि में जाने से आपके एकादश भाव में रहेंगे। ऐसे में आपको संपत्ति, भूमि या न्यायालय से संबंधित चल रहा है, तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है।
तुला राशिफल जून से दिसंबर 2026- व्यापार ( Libra Business Horoscope 2026)
इस राशि के जातकों के व्यापार के क्षेत्र में भी सकारात्मक असर देखने को मिल सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए ये अच्छा हो सकता है। इसके अलावा बिजनेस को विस्तार करने से भी आपको लाभ मिल सकता है। आप अपनी रणनीति के माध्यम से कोई बड़ी डील या फिर प्रोजेक्ट हासिल कर सकते हैं। व्यापार के माध्यम से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। शनि के छठे भाव में होने और गुरु की दृष्टि पड़ने से आप अपने विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर हावी हो सकते हैं। उनके हर प्रयास विफल हो सकते हैं।
तुला राशिफल जून से दिसंबर 2026- शिक्षा (Libra Education Horoscope 2026)
तुला राशि के जातकों को शैक्षिक क्षेत्र में काफी अच्छा असर देखने को मिल सकता है। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा। आप अपनी प्रतिभा और योग्यता के बल पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
किसी प्रतियोगी परीक्षा या फिर किसी प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे हैं, तो आपको आने वाले समय में लाभ मिल सकता है। आपकी एकाग्रता से लेकर मनोबल में वृद्धि होने वाली है। राहु की स्थिति अचानक बदलाव और नई दिशा का संकेत देती है, इसलिए पढ़ाई या करियर से जुड़े निर्णय सोच-समझकर और सतर्कता के साथ लेने चाहिए।
तुला राशिफल जून से दिसंबर 2026- वैवाहिक और पारिवारिक जीवन (Libra Marriage & Relationships Horoscope 2026)
तुला राशि के जातकों को इस अवधि में परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। मित्रों या भाई-बहनों से लाभ मिल सकता है। अगर परिवार के सदस्यों के बीच पहले किसी प्रकार की कटुता या गलतफहमी रही हो तो वह धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और सौहार्द बढ़ेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य, विवाह या शिशु जन्म की संभावना बन सकती है। पंचम भाव में राहु के गोचर के कारण प्रेम संबंधों में अचानक परिवर्तन आ सकते हैं। कभी निकटता बढ़ सकती है और कभी दूरी महसूस हो सकती है।
| मेष राशिफल जून से दिसंबर 2026 | वृषभ राशिफल जून से दिसंबर 2026 |
| मिथुन राशिफल जून से दिसंबर 2026 | कर्क राशिफल जून से दिसंबर 2026 |
| सिहं राशिफल जून से दिसंबर 2026 | कन्या राशिफल जून से दिसंबर 2026 |
डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों, ग्रहों के गोचर और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली में ग्रहों की विशिष्ट स्थिति और दशा के आधार पर वास्तविक परिणाम हर व्यक्ति के लिए भिन्न हो सकते हैं। इसे किसी भी प्रकार का अकाट्य दावा या अचूक निर्णय न माना जाए। जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों, वित्तीय निवेशों अथवा स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं के लिए कृपया संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित और योग्य विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य लें।
