Libra Monthly Horoscope August 2026: अगस्त 2026 तुला राशि के जातकों के लिए कई महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन और शुभ राजयोग लेकर आ रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार 1 अगस्त को शुक्र का कन्या राशि में गोचर करेंगे। वहीं 2 अगस्त को मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 5 अगस्त को बुध का कर्क राशि में गोचर और 17 अगस्त को सूर्य का अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश आपके जीवन के कई क्षेत्र पर इफेक्ट डालेंगे।
वहीं इसी महीने कर्क राशि में बनने वाला बुधादित्य राजयोग, गजकेसरी राजयोग, महालक्ष्मी राजयोग और हंस राजयोग भाग्य, करियर, धन और प्रतिष्ठा में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रहे हैं। हालांकि कुछ मामलों में संयम और धैर्य बनाए रखना भी जरूरी रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं तुला राशि वालों के लिए कैसा रह सकता है अगस्त का महीना…
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं
अगस्त का महीना नौकरीपेशा तुला राशि वालों के लिए नई संभावनाएं लेकर आएगा। आपको बता दें कि 17 अगस्त के बाद सूर्य के सिंह राशि में आने से आपके संपर्क मजबूत होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वहीं लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। कर्क राशि में बन रहा बुधादित्य राजयोग आपकी डिसीजन मेकिंग और लीडरशिप क्वालिटी को मजबूत करेगा, जिससे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की संभावना रहेगी।
साथ ही हंस राजयोग का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में पदोन्नति या नई नौकरी का अवसर भी मिल सकता है।
नई व्यवसायिक डील हो सकती है
वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्यापारियों के लिए अगस्त लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि 2 अगस्त को मंगल के मिथुन राशि में आने से नए व्यापारिक संपर्क बनेंगे और मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही गजकेसरी राजयोग व्यापार विस्तार, नए निवेशकों और बड़े ग्राहकों से लाभ दिला सकता है। यदि आप ऑनलाइन, शिक्षा, मीडिया, कंसल्टेंसी या एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े हैं तो अच्छी तरक्की देखने को मिलेगी। हालांकि महीने के मध्य में किसी बड़े निवेश से पहले पूरी योजना बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
अनावश्यक खर्चें हो सकते हैं
आर्थिक दृष्टि से अगस्त सकारात्मक रहेगा। महालक्ष्मी राजयोग आय के नए स्रोत खोल सकता है और लंबे समय से अटका हुआ धन मिलने की संभावना बनेगी। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा बचत बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश से जुड़े जातकों को सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ मिल सकता है। शुक्र का गोचर अनावश्यक खर्च भी बढ़ा सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें
स्वास्थ्य के मामले में महीने की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन कार्यभार अधिक होने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। नियमित व्यायाम, समय पर नींद और संतुलित भोजन पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। साथ ही मंगल का प्रभाव यात्रा बढ़ा सकता है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी रखें। महीने के दूसरे पार्ट में एनर्जी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने रोगों में भी सुधार के संकेत मिल सकते हैं।
अगस्त में कब है नाग पंचमी, जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा
वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आने की संभावना बन सकती है। गजकेसरी राजयोग और महालक्ष्मी राजयोग रिश्तों में विश्वास और सामंजस्य बढ़ाएंगे। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा या शुभ आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
