आज हम यहां बात करने जा रहे हैं सिंह राशि के जून के राशिफल के बारे में, फ्यूचर पंचांग के अनुसार जून का महीना ग्रहों और नक्षत्रों के हिसाब से बेहद खास रहने जा रहा है। क्योंकि इस महीने की शुरुआत में ही भद्र महापुरुष राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। साथ ही 2 जून को गुरु बृहस्पति कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे हंस महापुरुष राजयोग बन रहा है। वहीं सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। साथ ही शुरुआत के 15 दिन मंगल के मेष में प्रवेश से रूचक महापुरुष राजयोग बन रहा है। साथ ही 8 जून को कर्क राशि में गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है। वहीं गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही इस महीने सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और गुरु की चाल में बदलाव होने जा रहा है। साथ ही कई अन्य योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जून का महीना धन, करियर, कारोबार और सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है…
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
मिल सकते हैं बड़े प्रोजक्ट्स
वैदिक ज्योतिष अनुसार जून का महीना सिंह राशि वालों के करियर में उन्नति के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है। भद्र महापुरुष राजयोग का प्रभाव आपकी निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा, जिससे बड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने के योग बनेंगे। वहीं लक्ष्मी नारायण और भद्र राजयोग आपकी राशि से इनकम भाव पर बनेंगे। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
आर्थिक स्थिति हो सकती है मजबूत
व्यापार से जुड़े सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभकारी साबित हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नए निवेश से फायदा हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी में बड़ा फैसला लेने से बचें। साझेदारी के काम में सफलता मिल सकती है। लक्ष्मी नारायण राजयोग आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम करेगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। कारोबार में विस्तार के भी योग बन रहे हैं। साथ ही इस महीने हंस और गजलक्ष्मी राजयोग आपकी राशि से 12वें भाव पर बन रहा है। इसलिए इस दौरान आप विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही धन की सेविंग करने में सक्षम रहेंगे। वहीं फिजूल के खर्चे कम हो सकते हैं।
वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
अविवाहित लोगों को आ सकता है विवाह का प्रस्ताव
प्रेम संबंधों के मामले में जून का महीना सिंह राशि वालों के लिए रोमांटिक रह सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होने के संकेत हैं और आपसी समझ बेहतर हो सकती है। साथ ही शादीशुदा जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। अविवाहित लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन होने के संकेत हैं। गजलक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से घर का माहौल सुखद बना रहेगा।
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा समय
स्वास्थ्य के मामले में यह महीना सामान्य से बेहतर रह सकता है, लेकिन खानपान और दिनचर्या को लेकर लापरवाही न करें। मौसम बदलने की वजह से थकान, सिरदर्द या पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नियमित योग और मेडिटेशन करने से मानसिक तनाव कम होगा। हंस राजयोग का प्रभाव मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
