फ्यूचर पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा आपकी ही राशि सिंह में गोचर कर रहे हैं, जिससे आप आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके अंदर आज लीडरशिप क्वालिटी आएगी और अच्छे डिसीजन लेंगे। साथ ही रवि योग और सिद्धि योग का शुभ संयोग आपके कार्यों में सफलता के संकेत दे रहे हैं। सूर्य देव का कर्क राशि में गोचर से आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। नौकरी बदलने या नए अवसर की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है। व्यापारियों के लिए नए ग्राहक और लाभ के योग बन रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें, तो बेहतर होगा।
आर्थिक मामलों में दिन बैलेंस रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और निवेश से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों का मन पढ़ाई में लगेगा। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी मन को प्रसन्न कर सकती है।
सेहत के लिहाज से दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम भी करें। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा तथा जीवनसाथी का सहयोग हर निर्णय में मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी और साथ में समय बिताने का अवसर मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
