Jupiter Transit in Ashlesha Nakshatra: वैदिक ज्योतिष अनुसार 19 अगस्त 2026 को देवगुरु बृहस्पति आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार गुरु को ज्ञान, धन, शिक्षा, संतान, विवाह, करियर और भाग्य का कारक माना जाता है। वहीं आश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। ऐसे में गुरु का बुध के नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गुरु इस नक्षत्र में 31 अक्टूबर 2026 तक रहेंगे। इस नक्षत्र परिवर्तन का मिथुन, कर्क, कन्या, धनु और मीन राशि वालों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कोई खुशखबरी मिल सकती है।
क्या है आश्लेषा नक्षत्र का महत्व?
वैदिक ज्योतिष में आश्लेषा 27 नक्षत्रों में से एक है और इसका स्वामी बुध माना जाता है। गुरु का इस नक्षत्र में प्रवेश ज्ञान, रणनीति, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े विषयों को महत्वपूर्ण बना सकता है। हालांकि किसी व्यक्ति की कुंडली में इसका वास्तविक प्रभाव उसकी जन्म राशि, लग्न और ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है।
आज या कल कब है नाग पंचमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय
गुरु नक्षत्र परिवर्तन का मिथुन राशि पर प्रभाव (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार करने वालों को नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बनने और अटके हुए काम पूरे होने के योग बन सकते हैं।
गुरु नक्षत्र परिवर्तन का कर्क राशि पर प्रभाव (Cancer Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष महत्वपूर्ण माना जा सकता है, क्योंकि गुरु इस समय कर्क राशि में ही गोचर कर रहे हैं। आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश के बाद आर्थिक स्थिति मजबूत होने, परिवार में सुख-शांति बढ़ने और महत्वपूर्ण फैसलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। निवेश और करियर से जुड़े मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ने पर लाभ मिल सकता है।
गुरु नक्षत्र परिवर्तन का कन्या राशि पर प्रभाव (Virgo Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश आय और करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं।
गुरु नक्षत्र परिवर्तन का धनु राशि पर प्रभाव (Sagittarius Zodiac)
धनु राशि के स्वामी स्वयं गुरु बृहस्पति हैं, इसलिए यह नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए महत्वपूर्ण माना जा सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी और कारोबार में प्रगति के योग बनेंगे। लंबे समय से अटके किसी काम में सफलता मिल सकती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
आज या कल कब है नाग पंचमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय
गुरु नक्षत्र परिवर्तन का मीन राशि पर प्रभाव (Pisces Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का यह परिवर्तन भाग्य का साथ बढ़ाने वाला हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा, शिक्षा और उच्च अध्ययन से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। कारोबार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल रह सकता है। परिवार और वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
क्या रखें ध्यान?
हालांकि यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे सकता है, लेकिन किसी भी व्यक्ति के वास्तविक फल उसकी जन्मकुंडली, दशा, अंतरदशा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करते हैं। इसलिए इसे सामान्य ज्योतिषीय आकलन के रूप में ही देखें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
