Guru Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, धन, शिक्षा, विवाह और तरक्की का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी गुरु की चाल में बदलाव होता है, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार 13 दिसंबर को गुरु बृहस्पति के सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं। मान्यता है कि गुरु की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए पुराने अवसरों को दोबारा सामने ला सकती है। इस दौरान करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। खासकर सिंह, कर्क और मेष राशि वालों को मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
द्रिक पंचांग के अनुसार देवताओं के गुरु बृहस्पति 13, 2026, रविवार को 06:25 ए एम बजे सिंह राशि में वक्री होंगे। साथ ही वह अप्रैल 13, 2027, मंगलवार को 07:40 ए एम बजे मार्गी होंगे। मतलब वह लगभग 122 दिन वक्री अवस्था में संचरण करेंगे। वहीं आपको बता दें कि 25 जनवरी को गुरु बृहस्पति कर्क राशि में भी वक्री होंगे।
सिंह राशि पर गुरु वक्री होने का प्रभाव (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु की वक्री चाल करियर से जुड़े मामलों पर दोबारा विचार करने का समय हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी पुरानी मेहनत का लाभ मिलने की उम्मीद रह सकती है। प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार करने वाले जातकों को पुराने संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि, धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए।
कर्क राशि पर गुरु वक्री होने का प्रभाव (Cancer Zodiac)
कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में कुछ सकारात्मक अवसर मिलने की उम्मीद रह सकती है। पहले किए गए निवेश, रुके हुए भुगतान या पुराने व्यावसायिक संपर्कों पर ध्यान देने से लाभ के रास्ते मिल सकते हैं। नौकरी में अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिल सकता है। परिवार से जुड़े खर्चों और बचत के बीच बैलेंस बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। किसी भी बड़े निवेश से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें।
मेष राशि पर गुरु वक्री होने का प्रभाव (Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु की वक्री चाल करियर और कारोबार की पुरानी योजनाओं की समीक्षा करने का अवसर दे सकती है। नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना चाहिए। कारोबारियों को पुराने ग्राहकों और अधूरे कामों से लाभ मिलने की संभावना रह सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए फिजूल खर्चों पर ध्यान रखना और भविष्य की योजना बनाना जरूरी होगा।
गुरु वक्री होने का क्या है ज्योतिषीय महत्व?
ज्योतिष में किसी ग्रह का वक्री होना उसकी आकाश में दिखाई देने वाली उल्टी गति को कहा जाता है। गुरु बृहस्पति की वक्री चाल को ज्ञान, शिक्षा, आर्थिक योजनाओं और महत्वपूर्ण फैसलों के रिवीजन से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, इसका वास्तविक फल व्यक्ति की जन्मकुंडली में गुरु की स्थिति, भाव, दृष्टि और अन्य ग्रहों के प्रभाव पर भी निर्भर करता है। इसलिए सिंह, कर्क और मेष राशि के जातकों को इन संभावनाओं को सामान्य ज्योतिषीय संकेत के रूप में देखना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।
