Guru Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, संतान, विवाह से लेकर सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु की चाल में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर देखने को मिलता है। वर्तमान में गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में संचरण कर रहे हैं। वहीं, 31 अक्टूबर को देवगुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गुरु का यह गोचर मेष सहित इन पांच राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ हो सकता है। इन राशियों के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। यह फलादेश चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं गुरु के सिंह राशि में जाने से किन राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है…

द्रिक पंचांग के अनुसार, 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु इस राशि में 13 दिसंबर को वक्री भी हो जाएंगे और 25 जनवरी 2027 को वक्री अवस्था में ही दोबारा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें इस राशि में पहले से ही केतु विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति भी हो रही है, जो 5 दिसंबर तक रहेगी। इसके बाद केतु कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मेष राशि पर गुरु के सिंह राशि में जाने का असर (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का सिंह राशि में जाना अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इस राशि के पंचम भाव में गुरु का गोचर है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां के साथ-साथ प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी मुनाफा मिल सकता है। नए ऑर्डर, क्लाइंट बन सकते हैं। मानसिक चिंताएं कम हो सकती है। ऐसे में मानसिक तनाव थोड़ा कम हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कर्क राशि पर गुरु के सिंह राशि में जाने का असर (Cancer Zodiac)

इस राशि के जातकों के ऊपर गुरु की विशेष कृपा हो सकती है। इस राशि के दूसरे भाव में गुरु प्रवेश करेंगे। इस भाव को धन, वाणी, परिवार, बचत का भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। लंबे समय से रुका पैसा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ मिलने के अवसर है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। आप अपनी वाणी और संचार कौशल से कई महत्वपूर्ण काम पूरे कर सकते हैं।

तुला राशि पर गुरु के सिंह राशि में जाने का असर (Libra Zodiac)

इस राशि के जातको के लिए गुरु का सिंह राशि में जाना शुभ परिणाम दे सकते हैं। इस राशि की गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में गुरु का गोचर होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों की लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है आपकी आमदनी में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या फिर नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी। व्यापारियों के लिए ये समय अच्छा रह सकता है। नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे और कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। पुराने निवेश से अब अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि पर गुरु के सिंह राशि पर जाने का असर (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु का सिंह राशि में जाने से कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में गुरु का गोचर होने वाला है ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। लंबे समय से प्रमोशन या वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे हैं, तो उसमें अब अच्छा समाचार मिल सकता हैं। आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके अलावा नौकरी बदलने के लिए ये उचित समय हो सकता है। पारिवारिक कारोबार करने वाले जातकों को भी लाभ मिल सकता है। वाहन, घर, संपत्ति जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।

कुंभ राशि पर गुरु के सिंह राशि पर जाने का असर (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के सप्तम भाव में गुरु का गोचर होगा। ये भाव विवाह, जीवनसाथी, साझेदारी और कारोबार का माना जाता है। ऐसे में इस अवधि में अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जो लोग लंबे समय से विवाह की योजना बना रहे हैं, तो अब उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी और आपका पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत हो सकता है। व्यापारियों के लिए ये समय अनुकूल हो सकता है। नया व्यापार शुरू करने के लिए ये समय अच्छा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हालांकि, आर्थिक स्थिति के मामले में किसी भी प्रकार का निर्णय सोच समझकर करें।

डिस्क्लेमर: यह गुरु के सिंह राशि में जाने का फल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें जरूरी नहीं है कि मेष, कर्क, कुंभ, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों पर एक जैसी लागू हों। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।