Numerology Horoscope June 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, जून माह कई मूलांकों के लिए खास हो सकता है। बता दें कि साल 2026 सूर्य का साल है। ऐसे में सभी मूलांकों पर सूर्य का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इस माह सूर्य वृषभ और मिथुन राशि में संचार करेंगे। ऐसे में करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इस महीने का मूलांक 7 होगा। ऐसे में सूर्य और शुक्र के साथ-साथ केतु का भी असर देखने को मिलने वाला है। इन ग्रहों के प्रभाव के कारण कुछ मूलांक के जातकों को संचार, कला, साहित्य, अध्यात्म, योग, टीचिंग, अकाउंट्स, ट्रेडिंग, बैंकिंग, डॉक्यूमेंट्स, स्टॉक मार्केट, आयुर्वेद, टूर एंड टूरिज्म आदि क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं न्यूरोलॉजिस्ट पूजा वर्मा से मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 तक के जातकों का कैसा बीतेगा जून माह…
जून 2026 अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। जून 2026 में इस मूलांक के जातकों के ऊपर सूर्य, केतु के साथ शनि का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। ऐसे में इस मूलांक के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। आत्मविश्वास में भी तेजी से वृद्धि देखने को मिल सकती है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं।
नेटवर्किंग के माध्यम से आपकी स्थिति और भी बेहतर हो सकती है। बिजनेस और जॉब में सफलता हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी ये माह काफी खास हो सकता है। पढ़ाई पर अधिक मन लगने वाला है।
कार्यस्थल और बिजनेस में ये माह अच्छा जाने वाला है। महीने के मध्य में आप भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। परिवार में थोड़ा सा तनाव हो सकता है। इसके अलावा सेहत को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंध की बात करें, तो जून माह में किसी नई शुरुआत को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ें। इस माह मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जिससे आपका झुकाव धर्म और अध्यात्म की ओर बढ़ेगा। आत्मचिंतन और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।
जून 2026 अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 2
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 2 होता है। जून माह में इस मूलांक के ऊपर शनि और मंगल का अधिक प्रभाव रहने वाला है। ऐसे में जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। परेशानियों के कारण आपको डिप्रेशन, एंजायटी आदि हो सकती है। इस महीने आपको कोई साहसिक निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसमें अधिक रिस्क हो सकता है। लेकिन आने वाले समय में आपको लाभ मिल सकता है। दूसरों की सलाह के बजाय अपनी रणनीति बनाकर चलेंगे, तो सफलता हासिल हो सकती है।
नौकरीपेशा जातकों को इस माह थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कुछ छिपे हुए शत्रु या वर्कप्लेस पॉलिटिक्स आपको परेशान कर सकती है। हालांकि आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। करियर और फाइनेंस सेक्टर में कुछ अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही धन कामने के कई अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में भी सतर्क रहें।
मूलांक 2 वाले लोग बुद्धिजीवी और क्रिएटिव माइंड के होते हैं। ऐसे में आपकी रचनात्मकता के बल पर इसी क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। इससे आपको सफलता मिलने की संभावना है। बिजनेस में भी सफलता के योग बन रहे हैं। कुछ नए रिश्ते भी बन सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनकी लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
जून 2026 अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 बनता है। जून का यह महीना इस मूलांक के जातकों के लिए काफी अच्छा और रोमांचकारी हो सकता है। इस समय आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल ग्रोथ हो सकती है।
इस महीने आपकी सोशल एक्टिविटीज बढ़ेगी क्योंकि आपकी पर्सनालिटी और इंटेलिजेंस लोगों को आकर्षित करेगी। आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जो करियर, रिश्तों या पर्सनल लाइफ से जुड़े हो सकते हैं। आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए भी यह महीना अच्छा रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है जिसके साथ वे आगे बढ़ना चाहें।
इस माह आप कुछ अच्छे मित्र बना सकते हैं। ऐसे में आपका मानसिक तनाव कम हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिल सकता है। मूलांक 3 वाले लोग महत्वाकांक्षी होते हैं और उनकी मेहनत उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनते हैं।
इस महीने भी आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी और निवेश भी सही दिशा में होगा। पुराने रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। महीने के मध्य में कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आ सकते हैं। समस्याएं बढ़ सकती हैं और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। महीने के अंत में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने या रिश्ता पक्का होने की संभावना है।
जून 2026 अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 4
जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की तारीख 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 वालों के लिए जून माह मिला-जुला रहने वाली है। इस मूलांक के स्वामी राहु है। ऐसे में इस राशि के जातकों का मूलांक 2 वालों का पूरा सहयोग मिल सकता है। आप पुरानी बातों को भूलकर अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी और बिजनेस करने वालों के लिए ये समय काफी अच्छा जाने वाली है।
साझेदारी में किए जा रहे व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। इसमें उन्नति के योग बन रहे हैं। आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। हालांकि प्रशासन से जुड़े मामलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, वरना आपको नुकसान हो सकता है।
जून 2026 अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 5
जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की तारीख 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा। ऐसे में इस मूलांक के जातकों को 3 और 1 मूलांक का साथ अवश्य मिल सकता है। इस माह आपको कई क्षेत्रों में उपलब्धि मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं।
जून माह इस मूलांक के जातकों के लिए क्रिएटिव कार्यों के लिए सबसे अच्छा रह सकता है। इससे आपके करियर में भी लाभ मिल सकता है। पुराने मित्रों से रिश्ता सुधार करने की बारे में सोच सकते हैं। इसके अलावा नए मित्र बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये माह काफी अच्छा जाने वाला है।
जून 2026 अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 6
जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 होगा। इस मूलांक के जातकों के लिए ये सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस माह आपको नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में सकारात्मक असर देखने को मिल सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल इस माह मिल सकता है। भाग्य के सहारे न बैठकर अपने काम को मन, मेहनत से करेंगे, तो सफलता अवश्य मिल सकती है।
नौकरी और व्यापार में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने के साथ-साथ संतुष्ट हो सकते हैं।
जून 2026 अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 7
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 होगा। इस मूलांकों के जातकों को मूलांक 5 वालों का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं
जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं, चुनौतियां अब समाप्त हो सकती है। माता-पिता का पूरा साथ मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता हासिल हो सकती है। पार्टनर या फिर दोस्तों के साथ किसी यात्रा में जा सकते हैं। नौकरी में नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक गतिविधियों में आप भाग ले सकते हैं। इससे समाज में आपके सम्मान की बढ़ोतरी हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है।
जून 2026 अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 8
अगर किसी जातक का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 होगा। जून 2026 में आपके ऊपर 6, 1, 7, 5 और 2 अंकों का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिलने वाला है। हालांकि मूलांक 1 वाले आपके लिए समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। सरकारी कामों में किसी भी प्रोजेक्ट या फिर अन्य काम के लिए थोड़ा सतर्क रहें, वरना आपको काफी नुकसान हो सकता है।
मूलांक 8 वाले इस माह अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें। अपनी लाइफस्टाइल और खानपान का विशेष ख्याल रखें। इस मूलांक की महिलाएं कुछ लग्जरी वस्तुएं खरीद सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आपका उनके साथ अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आती रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता बन सकता है।
जून 2026 अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 9
जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 होगा। इस माह आपके ऊपर 7, 1, 6, 7, 5 और 2 अंकों का प्रभाव सबसे अधिक रहने वाला है। हालांकि अंक 5 और 6 से थोड़ा बचकर रहें। ये आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
जून माह में इस मूलांक की महिलाएं थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि नुकसान के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आप इस माह समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे, तो आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। ऐसे में मानसिक शांति मिल सकती है। आपके काम की गुणवत्ता खुद बोलेगी। लोगों के सामने अपनी उपलब्धियों का अधिक बखान करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने आसपास के लोगों के साथ संतुलित व्यवहार रखें और बड़बोलेपन से बचें।
डिस्क्लेमर: यह अंक राशिफल (Numerology) पूरी तरह से अंकों की गणना, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और मूलांक/भाग्यांक की मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी और पाठकों का मनोरंजन है। जनसत्ता इसमें दिए गए किसी भी दावे, भविष्यवाणियों या फलकथन की सत्यता की कोई कानूनी गारंटी नहीं लेता है और न ही किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा देता है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन और परिस्थितियों के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं। अतः इस राशिफल के आधार पर अपने करियर, स्वास्थ्य, धन या व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा कोई भी बड़ा या संवेदनशील निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का उपयोग करें और संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।
