July 2026 Monthly Horoscope (जुलाई 2026 का मासिक राशिफल): जुलाई माह की बात करें, तो हर राशि के जातकों के जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। इस माह आप खुद पर ध्यान देने के साथ आत्मचिंतन करेंगे। परिवार के साथ वक्त बिताना आपको पसंद आ सकता है। मान-सम्मान की तेजी से बढ़ोतरी के साथ-साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत का भी आपको फल मिल सकता है।
साल 2026 का सातवां माह जुलाई में ग्रहों की स्थिति में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस माह ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान है। इसके साथ ही शुक्र सिंह राशि, बुध मिथुन राशि, सूर्य मिथुन और कर्क राशि में और मंगल वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा शनि मीन राशि में वक्री होंगे और राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस माह हंस राजयोग, बुधादित्य राजयोग, शुक्र आदित्य राजयोग, गजकेसरी, कलात्मक, विष योग से लेकर शुक्र-केतु युति होगी। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार, ग्रहों की ऐसी स्थिति होने के कारण 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक या फिर नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जुलाई माह…
धर्म गाथा: कैसे हुआ था सत्यवती का जन्म, कौन थीं महर्षि वेद व्यास की माता? पढ़ें महाभारत की दिव्य कथा
मेष मासिक राशिफल(Aries Monthly Horoscope)
जुलाई का महीना मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ हो सकता है। इस राशि के जातकों को शुभ समाचार, शुभ संकेत और लाभ दे सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ रुकावटें दूर हो सकती है। सप्ताह के अंत में तेजी से उन्नति के साथ प्रगति के योग बन रहे हैं। आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।
वृषभ राशि मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये माह कई यात्राएं करा सकते हैं। नौकरी या फिर व्यापार के कारण कई यात्रा कर सकते हैं। काम के सिलसिले में भी आपको लाभ मिल सकता है। भूमि, भवन या फिर वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। हालांकि परिवार के साथ यात्रा कर जाएंगे लेकिन किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
मिथुन राशि मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों को इस माह कई क्षेत्रों में सफलता के साथ-साथ खुशियां आ सकती है। इस माह पदोन्नति, उन्नति के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही यात्राओं के भी योग बन रहे हैं। विवाह के इच्छुक जातकों को इस माह सफलता हासिल हो सकती है। आप पार्टनर, दोस्त या फिर परिवार के साथ कई यात्राएं कर सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
कर्क राशि मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope)
कर्क राशि के जातकों को इस माह धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अनुकूल समय बीत सकता है। नौकरी में चली आ रही समस्याएं इस माह समाप्त हो सकती है। नौकरी, व्यापार में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। हालांकि वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है।
सिंह राशि मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope)
इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ उन्नति का समय बताया गया है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नए मित्र, रिश्ते बन सकते हैं। विवाह के भी योग बन रहे हैं। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।
कन्या राशि मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope)
इस राशि के जातकों को इस माह अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। किसी भी प्रकार का विवाद या फिर मतभेदों से बचकर रहने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में तनाव और मानसिक चिंता बढ़ सकती है। करियर में अचानक परिवर्तन के योग हैं, इसलिए कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। धन संबंधित किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचें।
तुला राशि मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope)
तुला राशि के जातकों के हर काम में रुकावट आ सकती है। ऐसे में तनाव महसूस कर सकते हैं। बेकार के विवाद हो सकते हैं. इसलिए खुद पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें। हालांकि आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को इस माह प्रमोशन, इंक्रीमेंट मिल सकता है। इसके अलावा घर, भूमि या फिर वाहन खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope)
इस राशि के जातकों को इस माह काफी सफलता हासिल हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वाहन सुख के भी योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। हालांकि बेकार के विवादों से बचकर रहें।
धनु राशि मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope)
इस राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। नए मित्र बन सकते हैं और पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। ऐसे में आप धार्मिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले हैं। हालांकि करियर, स्वास्थ्य और वित्तीय मामलों में सतर्कता बनाए रखना आवश्यक होगा।
मकर राशि मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए यह माह कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि के जातकों को इस माह अचानक धन लाभ मिल सकता है। निवेश करने से भी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। इस माह भवन, भूमि और वाहन खरीदने का अनुकूल समय है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। मानसिक तनाव कम हो सकता है।
कुंभ राशि मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों को इस माह कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान, पदोन्नति के साथ-साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आय में भी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, जिससे आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं।
मीन राशि मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope)
मीन राशि के जातकों का परिवार के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। ऐसे में पारिवारिक तनाव हो सकता है। पुराने लोगों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से ये माह अच्छा जाने वाला है। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ अच्छे निर्णय ले सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
