Birth Chart in Astrology: व्यक्ति अपने भूत, वर्तमान और भविष्य के लिए जानने के लिए जन्म कुंडली का सहारा लेता है। ज्योतिष में जन्म कुंडली को आधार माना जाता है। इसके द्वारा व्यक्ति के जन्म के समय ग्रह, राशियों और भावों की स्थिति के आधार पर एक कुंडली तैयार की जाती है। यह केवल एक चार्ट नहीं होता है बल्कि जीवन के कई रहस्यों को समझने की एक कुंजी मानी जाती है। ज्योतिष में माना जाता है कि इसके द्वारा जन्म के समय ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, रुचियों, क्षमताओं और जीवन की विभिन्न परिस्थितियों को समझने में सहायता मिल सकती है। आज ‘कुंडली रहस्य’ की सीरीज में जानें बृहत् पाराशर होरा शास्त्र, बृहत्जातक और फलदीपिका ग्रंथों के आधार पर जानें जन्म कुंडली क्या होती है, इसे कैसे पढ़ा जाता है और इसके पीछे छिपे महत्वपूर्ण संकेत क्या होते हैं…
जन्म कुंडली क्या होती है?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली को आधार माना जाता है। इसमें एक ज्योतिषीय चार्ट बनाया जाता है। जिसमें व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में ग्रह, राशि और नक्षत्रों की स्थिति को दर्शाया जाता है। व्यक्ति की जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उसकी कुंडली बनाई जाती है। इसके द्वारा व्यक्ति के स्वभाव, रुचि, क्षमता से लेकर लाइफ की हर एक परिस्थितियों को समझने में मदद मिल सकती है।
डिस्क्लेमर – ये सभी जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शैक्षिक उद्देश्य के लिए प्रदान की गई है। इसमें दी गई ज्योतिष, कुंडली, वास्तु या अंक ज्योतिष संबंधी सामग्री किसी भी प्रकार की चिकित्सा, कानूनी या वित्तीय सलाह का विकल्प नहीं है। हम यह दावा नहीं करते कि यहां दी गई भविष्यवाणियां या ज्योतिषीय व्याख्याएं पूर्णतः सटीक या निश्चित परिणाम देंगी। प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली और जीवन परिस्थितियाँ अलग होती हैं, इसलिए परिणाम भिन्न हो सकते हैं। ऐसे में आपसे अनुरोध है कि किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ सलाह अवश्य लें। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए वेबसाइट या लेखक उत्तरदायी नहीं होगा।
