Monthly Horoscope May 2022: अंग्रेजी कैलेंडर के पांचवे महीने मई में कुछ राशियों के जातकों की किस्मत खुलने वाली है। मीन राशि के जातकों के लिए महीना तनावपूर्ण हो सकता है। मेष राशि वालों को परिवार का साथ मिलेगा। वहीं वृषभ राशि वालों के लिए मई काफी शुभ साबित होने वाला है। आइए जानते हैं 12 राशियों का कैसा रहेगा महीना-
मेष राशिफल: मई माह मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। इस महीने आप तरक्की की ओर बढ़ेंगे, नौकरी और व्यवसाय में अच्छे लाभ मिलने के संकेत हैं। इस माह जातकों की आमदनी में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं। सेहत के लिहाज से यह महीना थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है, बुखार, सिरदर्द, त्वचा रोग आदि के रोग हो सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय काफी उत्तम रहने वाला है। विवाहित जोड़े इस माह थोड़ा संभल कर रहें, छात्रों को मेहनत के अनुरूप फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
वृषभ राशिफल: इस माह वृष राशि के जातकों के साथ उनका भाग्य उनकी परीक्षा ले सकता है। नौकरी और व्यवसायी जातकों के लिए मई माह उत्तम है, उतार चढ़ाव के साथ कभी समय आपकी परीक्षा लेगा, तो कभी अच्छे फलों की प्राप्ति भी होगी। कार्यस्थल पर जातकों का सिक्का जमेगा, ध्यान रहे कि बॉस व वरिष्ठों के साथ विवादों में नहीं फंसना है। विदेश में नौकरी करने वालों को अच्छे अवसर प्रदान होंगे। व्यापार के लिए महीने की पहली अवधि अनुकूल रहेगी, लेन – देन में सावधानी बरतनी जरूरी है, लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय बहुत मजबूत साबित होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें, छोटी-मोटी बीमारियां हो सकती है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी खुशी तो कभी थोड़ी परेशानी होगी।
मिथुन राशिफल: मिथुन जातकों के लिए यह महीना मिला-जुला परिणाम लेकर आने वाला है। इस माह जातकों की आमदनी बढ़ने के संकेत हैं लेकिन आर्थिक दृष्टि से पूरे महीने आपकी स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहने वाली है। स्वास्थ्य के लिहाज से सावधान रहना होगा, क्योंकि जरा सी असावधानी आपके लिए परेशानियां लेकर आ सकती है। नौकरी पेशा जातकों के आय में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। इस दौरान सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे। स्वरोजगार करने वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी।
कर्क राशिफल: कर्क राशि के लोगों के लिए मई का महीना मिला जुला असर दिखाने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को वेतन भत्तों में वृद्धि होने की सूचना मिल सकती है जिससे आप आनंदित महसूस करेंगे। इस महीने आपकी सेहत में काफी सुधार नजर आएगा, तंदुरुस्ती बनेगी और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। छात्र छात्राओं के करियर के लिहाज से माह की शुरुआत कमजोर रहने वाली है। इस महीने आर्थिक स्थिति में बदलाव होंगे जिसके चलते खर्च भी अधिक हो सकते हैं। वहीं, महीने के आखिर में किसी बात को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। कारोबारियों के लिए महीना अच्छा मुनाफा देने वाला है।
सिंह राशिफल: मई माह में इस राशि के जातकों में उग्रता बढ़ सकती है, जिसके कारण आपकी सफलता के आड़े आ सकती है इसलिए आपको शांति के साथ काम लेना चाहिए। इस महीने आपको अच्छा खासी मात्रा में धन लाभ होने की संभावनाएं हैं। सिंह राशि के जातकों को सेहत के लिहाज से बेहद सावधानी के साथ चलने की जरूरत है। विवाहित जातकों के पारिवारिक जीवन में संतुष्टि का अभाव रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी ये सम अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है, आमदनी का कोई अतिरिक्त जरिया भी बन सकता है।
कन्या राशिफल: कन्या राशि के लोगों के लिए मई माह आर्थिक दृष्टि से यह माह अच्छा नहीं रहने वाला है, एक तरफ आपकी आय में कमी के आसार हैं तो दूसरी ओर खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पारिवारिक जीवन उतार – चढ़ावों से भरा रहेगा, घर में कलह और आपसी विवाद हो सकते हैं। प्रेम संबंध में भी सोच समझ कर निर्णय लें तो लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर समय अच्छा बीतने की संभावना है। नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस महीने की गई यात्राओं से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
तुला राशिफल: इस माह तुला राशि के जातकों के लिये अच्छा साबित होने वाला है। इस माह जातकों के मेहनत का परिणाम उन्हें मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आर्थिक लिहाज से रुका हुआ धन भी मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। छात्रों के करियर के लिहाज से समय अनुकूल है। स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना मिला जुला असर दिखाने वाला है। आय के नए स्रोत बनेंगे, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और लाभ दिखेगा। किसी बाहरी व्यक्ति के प्रभाव से परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। इस दौरान सोच समझ कर कदम उठाने की जरूरत है।
वृश्चिक राशिफल: मई माह में इस राशि के जातकों का नौकरी में आपका खूब मन लगेगा जिससे उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नए माध्यमों से धन आता हुआ दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है, छोटी – मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। इस माह कई रिश्तेदारों से मिलने की संभवना है, घर परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। चीजें आपके अनुकूल होंगी, लेकिन अपने शत्रुओं को सावधान रहने की आवश्यकता है। छोटी मोटी बातों को तूल देने से बचें तो अच्छा रहेगा।
धनु राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए उयः महीना उत्तम है, आपका भाग्य आपके साथ होगा। इस माह आपके रुके सारे कार्य पूरे होंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए इस माह कार्यस्थल पर उनके अनुकूल वातावरण रहने की संभावना है। कारोबारियों के लिए यह महीना ठीक रहने वाला है। धन दौलत में वृद्धि होगी और एक से अधिक स्रोतों से आपको आय होगी। सेहत के लिहाज से देखें तो रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। युवाओं के लिए यह महीना उनके करियर के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
मकर राशिफल: इस राशि के लोगों के लिए आय के नए माध्यम बनेंगे। साथ ही पुराने स्रोतों से भी आय होती रहेगी किंतु गलत तरीके से धन कमाने की न सोचें। कुछ चीजों को लेकर जातकों को तनाव हो सकता है। नौकरी वाले जातकों के लिए यह महीना उतार चढ़ाव वाला हो सकता है। पारिवारिक जीवन परेशानी भरा रह सकता है, परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति हो सकती है, इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में संपत्ति विवाद भी हो सकता है। माताजी के स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी समस्याएं उभर सकती हैं।
कुंभ राशिफल: मई माह में कुंभ राशि के जातकों को नौकरी पेशा में उन्नति मिलने का योग बन रहा है। इस दौरान जातकों को मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। कुंभ राशि के जातकों के लिए व्यापार में सफलता का समय है। कारोबारियों के लिए भी यह समय अच्छा है, कोई पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इस माह स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है, कोई बड़ी परेशानी नहीं होने वाली है। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता वाला हो सकता है, करियर में वृद्धि के संकेत हैं। काम के चलते इस महीने घर से दूर रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
मीन राशिफल: इस माह मीन राशि के लोगों के लिए समय मुश्किल भरा हो सकता है। नौकरी वाले जातकों को कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, साथ ही सफलता के लिए भागदौड़ और कठिन परिश्रम करना होगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो बढ़े हुए खर्चों को लेकर आप में चिड़चिड़ापन भी आ सकता है। पारिवारिक जीवन परेशानी भरा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो सकता है जिससे संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना सामान्य रहने वाला है, आपको सतर्क रहने की जरूरत है।