Guru Ketu Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति को ज्ञान, धन, विस्तार और सौभाग्य का कारक ग्रह माना जाता है, जबकि केतु को आध्यात्मिकता, अचानक होने वाले बदलाव और रहस्यमयी घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है। पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 को गुरु-केतु का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। खासतौर पर मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। साथ ही पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।

फ्यूचर पंचांग के मुताबिक 31 अक्टूबर 2026 को गुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का यह गोचर दोपहर करीब 12:02 बजे होगा। वहीं सिंह राशि में पहले से ही केतु ग्रह भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में सिंह राशि में गुरु और केतु का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। यह बेहद ही शुभ योग है।

09 या 10 अक्टूबर कब है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त का समय, तर्पण विधि, मंत्र और उपाय

मेष राशि पर गुरु- केतु की युति का प्रभाव (Aries Zodiac)

मेष राशि वालों के लिए गुरु-केतु का प्रभाव आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या आय बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कारोबार से जुड़े जातकों को भी लाभ के नए रास्ते दिखाई दे सकते हैं।

09 या 10 अक्टूबर कब है आश्विन अमावस्या; जानें तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

कर्क राशि पर गुरु- केतु की युति का प्रभाव (Cancer Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह संयोग धन और करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा सकता है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं और निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग भी बन सकते हैं। हालांकि बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा।

10 या 11 अक्टूबर कब से आरंभ होगी शारदीय नवरात्रि, जानें तिथि, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि

सिंह राशि पर गुरु- केतु की युति का प्रभाव (Leo Zodiac)

सिंह राशि वालों के लिए गुरु-केतु का संयोग अचानक आर्थिक लाभ के अवसर ला सकता है। कारोबार में नई डील मिल सकती है या किसी पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। रुके हुए काम स्पीड पकड़ सकते हैं।

9 अक्टूबर को शनि करेंगे अपने स्वनक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश; कुंभ, मेष, मीन, और सिंह राशि वालों को करियर में तरक्की के साथ धनलाभ के योग

धनु राशि राशि पर गुरु- केतु की युति का प्रभाव (Sagittarius Zodiac)

धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, इसलिए यह संयोग इस राशि के जातकों के लिए विशेष महत्व रख सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। विदेश, शिक्षा, कारोबार या निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

क्या है गुरु-केतु संयोग का ज्योतिषीय महत्व?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार गुरु और केतु का संयोग व्यक्ति के जीवन में भौतिक और आध्यात्मिक दोनों तरह के बदलाव ला सकता है। इसका प्रभाव कुंडली में ग्रहों की स्थिति, भाव और दशा के आधार पर अलग-अलग होता है। इसलिए इसे सभी लोगों के लिए निश्चित आर्थिक लाभ का संकेत नहीं माना जा सकता।

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।