Guru Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा, धन, समृद्धि, संतान, विवाह, मान-सम्मान, पद और परिवार का कारक माना जाता है। गुरु एक निश्चित अवधि के बाद राशि के अलावा नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इस समय गुरु कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं। वहीं अक्टूबर माह के अंत में यानी 31 अक्टूबर को वह सिंह राशि में प्रवेश करने के साथ मघा नक्षत्र में भी प्रवेश करेंगे। गुरु के मघा नक्षत्र में जाने से कुछ राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं गुरु के मघा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है…
द्रिक पंचांग के अनुसार , देवताओं के गुरु बृहस्पति 31 अक्टूबर को दोपहर 12: 50 बजे पर मघा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और इस नक्षत्र में 25 जनवरी 2027 तक रहने वाले हैं। इसके बाद वक्री अवस्था में पुन: अश्लेषा नक्षत्र के चौथे पद में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि 31 अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि पर गुरु की युति केतु के साथ हो रही है। केतु 5 दिसंबर तक इस राशि में रहेंगे, इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मघा नक्षत्र आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से दसवें स्थान पर आता है। इस नक्षत्र के स्वामी केतु और ये सिंह राशि में स्थित है।
मेष राशि पर गुरु के मघा नक्षत्र में जाने का असर (Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का ये परिवर्तन कई क्षेत्रों में असर डाल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अच्छा हो सकता है। लंबे समय से जिस काम में आप बदलाव चाहते हैं, तो इसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। नई जिम्मेदारी के भी योग बन रहे हैं। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी ये समय अच्छा जा सकता है। आपके कई नए क्लाइंट बन सकते हैं। इसके साथ ही लंबे समय से रुका प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर एक बार फिर से पूरा हो सकता है। आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कारगर हो सकती हैं। पैसों के मामले में भी लाभ मिल सकता है। सोच-समझकर निवेश करेंगे, तो सफलता हासिल हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए ये अवधि अनुकूल हो सकती है। एकाग्रता में बढ़ोतरी हो सकती है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंध में अच्छा असर देखने को मिल सकता है।
कर्क राशि पर गुरु के मघा नक्षत्र में जाने का असर (Cancer Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का मघा नक्षत्र में जाना कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। चंद्र राशि से गुरु दूसरे भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। इसके अलावा लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। आपको कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं। कारोबारियों की बात करें, तो नए सौदे या फिर क्लाइंट मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।
वृश्चिक राशि पर गुरु के मघा नक्षत्र में जाने का असर (Scorpio Zodiac)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का मघा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के करियर और आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के दसवें भाव में गुरु प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इसके साथ ही पद-प्रतिष्ठा में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। कारोबारियों को इस अवधि में खूब मुनाफा हो सकता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आप अपनी एक अलग पहचान बना पाने में सफल हो सकते हैं।
16 अक्टूबर को शनि-मंगल बनाएंगे नवपंचम योग, कर्क, कन्या और कुंभ राशि को निवेश और धनलाभ के योग
यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें सभी जातकों पर एक जैसी लागू हों, यह आवश्यक नहीं है। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।
जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
