Guru Gochar 2026: देवताओं के गुरु बृहस्पति को नवग्रह में से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस समय गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में संचरण कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आमतौर पर गुरु एक राशि में करीब 1 साल रहते हैं। लेकिन इस समय गुरु अतिचारी गति से गमन कर रहे हैं। इसलिए वह एक साल में 2-3 बार राशि परिवर्तन कर रहे हैं। वहीं 31 अक्टूबर को गुरु राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के अपने मित्र सूर्य की राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानिए गुरु के सिंह राशि में जाने से किन तीन राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है…
द्रिक पंचांग के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 12:50 बजे सिंह राशि में प्रवेश जाएंगे और 25 जनवरी 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद वक्री गुरु वापस कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 13 दिसंबर को गुरु सिंह राशि में वक्री होंगे। बता दें देवताओं के गुरु बृहस्पति 31 अक्टूबर को राशि परिवर्तन के साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। वह इस दिन दोपहर 12: 50 बजे पर मघा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और इस नक्षत्र में 25 जनवरी 2027 तक रहने वाले हैं।
धनु राशि पर गुरु के प्रवेश करने का असर (Sagittarius Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर लाभकारी हो सकता है। इस राशि के नौवें भाव में गुरु प्रवेश करेंगे। भाग्य भाव में गुरु के होने से इस राशि के जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से आप जिस चुनौती या संघर्ष का सामना कर रहे हैं, जो उसमें अब सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति इस अवधि में अच्छी जा सकती है। आपको धन लाभ के योग बन सकते हैं। भूमि, वाहन, प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। इस अवधि में परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। परिवार के साथ लंबे समय से चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है।
कर्क राशि पर गुरु के प्रवेश करने का असर ( Cancer Zodiac)
गुरु का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए भी काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि के दूसरे भाव में गुरु का गोचर होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर अत्यंत शुभ हो सकता है। अचानक धन लाभ के साथ उन्नति के भी योग बन रहे हैं। शिक्षा के लिए ये अवधि काफी अच्छी हो सकती है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह समय अच्छा जा सकता है। इस राशि के जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में भी मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।
मेष राशि पर गुरु के प्रवेश करने का असर (Aries Zodiac)
मेष राशि वालों के लिए ये अवधि अच्छी हो सकती है। इस राशि के 5वें भाव में गुरु गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि अच्छी हो सकती है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत और लगन का परिणाम अब देखने को मिल सकता है। आपके काम की तारीफ वरिष्ठ अधिकारी से लेकर सहकर्मी करेंगे। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पैसों के मामलों में भी आपको लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी ये समय अच्छा जा सकता है। एकाग्रता में वृद्धि के साथ परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। संतान की ओर से भी अच्छी खबर मिल सकती है।
यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें सभी जातकों पर एक जैसी लागू हों, यह आवश्यक नहीं है। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।
जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
