Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और गुरु का अपना महत्व है। चंद्रमा को मन, माता और भावनाओं का मुख्य कारक माना जाता है, तो दूसरी ओर गुरु बृहस्पति को देवताओं का गुरु होने के अलावा भाग्य, ज्ञान, विस्तार, धर्म और समृद्धि आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में दोनों ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिल सकता है। नवंबर के आरंभ में ही गुरु और चंद्रमा की सिंह राशि में युति होने वाली है, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को करियर, बिजनेस में अपार सफलता के साथ आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं गुरु-चंद्र की युति से बना गजकेसरी राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लाभकारी…

द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 3 नवंबर को 03:45 ए एम पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 5 नवंबर को सुबह 9:34 बजे तक रहेंगे। सिंह राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान रहेंगे, जिससे दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग 5 नवंबर तक रहेगा। इसके बाद चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे।

क्या होता है गजकेसरी राजयोग?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब गुरु और चंद्रमा एक-दूसरे के साथ युति करते हैं, तब गजकेसरी राजयोग बनता है। इस राजयोग का निर्माण होने से जातकों के बौद्धिक क्षमता में वृद्धि से लेकर बुद्धि, ज्ञान, धन, यश और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

कर्क राशि पर गजकेसरी राजयोग बनने का असर (Cancer Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का चंद्रमा के साथ गजकेसरी राजयोग बनना अनुकूल हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के दूसरे भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। उन्नति के भी अच्छे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। ऐसे में आप धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने के रास्ते खुल सकते हैं। आपके करियर में अच्छी उछाल आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि अच्छी जा सकती है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत और काम की सराहना की जा सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

तुला राशि पर गजकेसरी राजयोग बनने का असर (Libra Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा जा सकता है। इस राशि के 11वें भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। बोनस के भी योग बन रहे हैं। एकाग्रता में बढ़ोतरी के साथ आपका पढ़ाई में मन लग सकता हैं। इस अवधि में स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

धनु राशि पर गजकेसरी राजयोग बनने का असर (Sagittarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग अत्यंत शुभ हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के नौवें भाव में गुरु और चंद्र की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। आपको किसी प्रोजेक्ट या अन्य चीज में अपार सफलता हासिल हो सकती है। भूमि, वाहन, घर खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। धन लाभ तो होगा, लेकिन लग्जरी लाइफ के कारण अधिक पैसा खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय काफी अच्छा जा सकता है। परिवार वालों के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं।

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें सभी जातकों पर एक जैसी लागू हों, यह आवश्यक नहीं है। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।

जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल

मेष राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
तुला राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
धनु राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मकर राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
कुंभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मीन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।