Laxmi Narayan Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। सितंबर माह में बुध अपनी स्वराशि कन्या और तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 26 सितंबर को बुध के तुला राशि में आने से वह शुक्र के साथ युति करेंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होने वाला है। इस राजयोग के निर्माण होने से कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन राशियों के बारे में…

द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 सितंबर को शुक्र 01:51 पी एम बजे तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर वह शक्तिशाली मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं 26 सितंबर को 12:41 पी एम बजे बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मित्र ग्रहों की युति होने से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये राजयोग 6 नवंबर तक बना रहेगा। इसके बाद शुक्र पुन: कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

तुला राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग का असर (Libra Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग काफी अनुकूल हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में गुरु-बुध की युति होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। आत्म विश्वास और पराक्रम में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में भी निखार हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अच्छा जाने वाला है। आपके द्वारा किए जा रही मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए ये समय अच्छा जा सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

कन्या राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग का असर ( Virgo Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुक्र-बुध की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इस राशि के जातकों के दूसरे भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आपके द्वारा लंबे समय से रुके कामों में सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के बीच चली आ रही अनबन समाप्त हो सकता है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित हो सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वस्त्र, आभूषण खरीद सकते हैं। छात्रों के लिए ये सबसे अच्छा परिणाम दे सकता है। उच्च शिक्षा पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार में भी मुनाफा के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग का असर ( Aquarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-बुध की युति लाभकारी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। भाग्य भाव में लक्ष्मी नारायण योग बनने से इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आपको कर्मों के आधार पर फल मिल सकता है। इसलिए खूब मेहनत करें। संतान, शिक्षा और प्रेम से संबंधित मामलों में भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।

मेष राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
तुला राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
धनु राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मकर राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
कुंभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मीन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।