Mithun rashifal gemini horoscope 18 july 2026: आज चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। जिससे आपका ध्यान आज घर-परिवार, संपत्ति और जरूरी जिम्मेदारियों पर रहेगा। वहीं सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान होकर धन और वाणी के भाव को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। आज बन रहे रवि योग और वरीयान योग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। वहीं आज अनुभवी लोगों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार के किसी सदस्य से मिली सलाह भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है।
वहीं करियर और कारोबार के लिहाज से दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए नए ग्राहक, नए संपर्क और लाभदायक सौदे मिलने की संभावना है। रवि योग के प्रभाव से आकस्मिक धनलाभ हो सकता है जबकि वरीयान योग बनने से आपको सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलेगी।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार सेहत के मामले में दिन सामान्य से अच्छा रहेगा, लेकिन काम के बीच पर्याप्त आराम करना भी जरूरी होगा। मानसिक तनाव कम रहेगा और एनर्जी बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग और समझ बढ़ेगी, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी बातचीत के माध्यम से पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर का वातावरण सुखद रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
