Guru Chandra Rajyog 2026: ज्योतिष में गुरु और चंद्रमा की विशेष स्थिति को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जब कुंडली में गुरु और चंद्रमा एक-दूसरे से केंद्र भाव में स्थित हो या फिर दोनों ग्रहों की युति बन रही हो, तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। पंचांग अनुसार 3 नवंबर 2026 को बनने वाला यह योग कुछ राशियों के लिए धन, करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। खासतौर पर मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को इस दौरान लाभ मिलने की संभावना मानी जा रही है। साथ ही मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
द्रिक पंचांग के अनुसार 3 नवंबर को 03:46 ए एम पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में इन दोनों की युति से गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। यह राजयोग 5 नवंबर को 09:34 ए एम तक बना रहेगा, क्योंकि उसके बाद चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे।
31 अक्टूबर को बनेगा गुरु- केतु का दुर्लभ संयोग; कर्क, सिंह, मेष और धनु राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
मेष राशि पर गजकेसरी राजयोग का प्रभाव (Aries Zodiac)
गजकेसरी राजयोग मेष राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अटका हुआ पैसा वापस मिलने या किसी नए सौदे से लाभ होने की संभावना है। निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं, हालांकि कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा।
किस्मत के धनी होते हैं ऐसी गुरु रेखा वाले लोग, बनते हैं बड़े पॉलिटिशियन और मोटिवेशनल स्पीकर
सिंह राशि पर गजकेसरी राजयोग का प्रभाव (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह राजयोग करियर और धन के मामले में लाभकारी माना जा रहा है। नौकरी में प्रमोशन, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत मिल सकते हैं। कारोबार करने वालों को नए ग्राहक या किसी बड़े प्रोजेक्ट से फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ परिवार में भी सुख-समृद्धि का माहौल बन सकता है। लंबे समय से किसी आर्थिक योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें स्पीड आने की संभावना है।
20 या 21 अक्टूबर कब है दशहरा, जानें विजयादशमी की सही डेट, रावण दहन का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
धनु राशि पर गजकेसरी राजयोग का प्रभाव (Sagittarius Zodiac)
धनु राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग आर्थिक उन्नति के नए रास्ते खोल सकता है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है, वहीं व्यापारियों को लाभ का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होने से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। इस अवधि में आपकी योजनाओं को सही दिशा मिलने की संभावना भी रहेगी।
अक्टूबर में कब है पापांकुशा एकादशी, जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
क्या होता है गजकेसरी राजयोग?
वैदिक ज्योतिष में गजकेसरी राजयोग को शुभ योगों में गिना जाता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार गुरु ज्ञान, विस्तार, धन और समृद्धि के कारक हैं, जबकि चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों ग्रहों की अनुकूल स्थिति को व्यक्ति के जीवन में प्रतिष्ठा, आर्थिक मजबूती और सफलता से जोड़कर देखा जाता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।
