Monthly Horoscope February 2026 (मासिक राशिफल फरवरी 2026): साल 2026 का दूसरा माह फरवरी माह आरंभ होने वाला है। क्योंकि इस माह कई बड़े-बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। फरवरी माह में ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो 3 फरवरी को बुध कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वहां पर राहु के साथ युति करेंगे। इसके बाद 6 फरवरी को शुक्र भी कुंभ राशि में आ जाएंगे। ऐसे में त्रिग्रही से लेकर लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। 6 फरवरी को सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र, 7 फरवरी को बुध और 11 फरवरी को शुक्र शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 13 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में आएंगे और बुधादित्य, शुक्रादित्य के साथ चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही 15 फरवरी को मंगल धनिष्ठा नक्षत्र और बुध पूर्वाभाद्रपद, 19 फरवरी को अरुण कृत्तिका नक्षत्र और सूर्य शतभिषा नक्षत्र, 22 फरवरी को शुक्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश कर जाएंगे। 23 फरवरी को मंगल भी कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। फरवरी के अंत में बुध कुंभ राशि में ही वक्री हो जाएंगे। इसके अलावा सिंह राशि में केतु, मीन राशि में शनि रहेंगे। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार, फरवरी माह कई राशियों को किस्मत का साथ दिला सकता है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का मासिक राशिफल…
मेष राशि मासिक राशिफल
- मेष राशि के जातकों के लिए ये माह काफी खास जाने वाला है।
- इस राशि के जातकों की आय में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। फ्रीलांसर, बिज़नेस आदि के माध्यम से खूब पैसा कमा सकते हैं। नौकरीपेशा जातक अपने काम के कारण सीनियर्स की नजर में आएंगे। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
- व्यापार की बात करें, तो इस माह पुराने क्लाइंट्स और विदेशी संपर्क से लाभ। ई-कॉमर्स, सोशल मीडिया और आउटसोर्सिंग से जुड़े लोग आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे।
- फरवरी माह में बेकार खर्चों का योग बन रहा है। इसलिए अनावश्यक खर्च से बचें और निवेश पर ध्यान दें।
- स्वास्थ्य की दृष्टि से फरवरी माह में इस राशि के जातक पेट, पाचन, आंख और हड्डियों का ध्यान रखें। ओवरईटिंग और नींद की अनियमितता से बचें।
- विद्यार्थियों के लिए ये माह सकारात्मक जाने वाला है। नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे और परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा।
उपाय: मंगलवार को देवी दुर्गा या फिर माता काली के मंदिर में जाकर लाल फूल और अनार चढ़ाएं। इसके अलावा रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि मासिक राशिफल
- वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी माह मिला-जुला जाने वाला है। नौकरी की बात करें, तो ट्रांसफर हो सकता है।
- व्यवसायियों को मीटिंग और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा।
- इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति माह के आरंभ में सामान्य रहेगी, लेकिन मध्य से काफी अधिक पैसा खर्च हो सकता है। इसके अलावा निवेश में जल्दबाजी से बचें।
- स्वास्थ्य की दृष्टि से फरवरी माह ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी। कमर दर्द और स्किन संबंधी समस्याओं से सावधान रहें।
- प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। छोटी गलतफहमियां हो सकती है। इसलिए धैर्य और संयम से अपनी बात को कहें।
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी का ध्यान करें। इसके अलावा श्रीसूक्त पाठ करना लाभकारी होगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं।
मिथुन राशि मासिक राशिफल
- फरवरी माह में इस राशि के जातक करियर के क्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहेंगे। कामकाज में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। नौकरी बदलने का विचार फिलहाल टालें। जहां पर है वहीं रहें।
- व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो यात्रा के द्वारा काफी मुनाफा कमा सकते हैं।
- आर्थिक स्थिति की दृष्टि से फरवरी माह में आरंभ में अच्छा खासा पैसा खर्च होगा। ऐसे में आमदनी में भी फर्क देखने को मिल सकता है।
- स्वास्थ्य की बात करें, तो पेट, जोड़ों और त्वचा संबंधी दिक्कतें आ सकती है।
- इस सप्ताह वाहन चलाते समय सावधानी बरते।
उपाय: बुधवार को 11 बार “ॐ बं बुद्धाय नमः” मंत्र का जाप करें और गाय को को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशि मासिक राशिफल
- इस राशि के जातकों की नौकरी में कई जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। लेकिन आपकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। आपके काम की सराहना की जाएगी।
- व्यापार के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहने वाला है। लेकिन आने वाले समय में आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। विदेशी व्यापार में भी लाभ मिल सकता है।
- आर्थिक स्थिति की बात करें, तो फरवरी माह में खर्च आमदनी से अधिक होगा।
- स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। बदलते मौसम के कारण पेट और पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती है। मानसिक तनाव को नियंत्रण में रखें।
उपाय: हनुमान जी और शिव जी की पूजा करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा महाशिवरात्रि को रुद्राक्ष धारण करना शुभ होगा।
सिंह राशि मासिक राशिफल
- इस माह सिंह राशि के जातकों के करियर में चुनौतियां और अवसर साथ-साथ मिलने वाले हैं। कार्यस्थल में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।
- व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां और प्रयासों के माध्यम से अच्छा परिणाम मिल सकता है। इससे आपको लंबे समय तक मुनाफा मिल सकता है।
- आर्थिक स्थिति की बात करें, तो सिंह राशि में शुरुआत में खर्च बढ़ेंगे। लेकिन बाद में स्थिरता बनी रहेगी।
- स्वास्थ्य को लेकर इस माह थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि ऊर्जा में तेजी से गिरावट होगी। इसके अलावा स्ट्रेस, एसिडिटी, नींद की समस्या जैसी समस्याएं हो सकती है।
- लव लाइफ में मजबूती हो सकती है। विवाहित लोगों को संयम और शब्दों पर ध्यान रखें।
- पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहने वाला है। इसके साथ ही माता-पिता की सेहत पर ध्यान रखें।
उपाय: महाशिवरात्रि पर भाग्यशाली रुद्राक्ष धारण करें। इसके साथ ही सूर्य को अर्घ्य दें।
कन्या राशि मासिक राशिफल
- फरवरी माह में कन्या राशि के जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। अनुशासन, फोकस और प्राथमिकताएं सीखने का समय आ गया है। इससे आपके करियर में काफी उछाल आएंगी।
- व्यापार में लॉन्ग टर्म प्लानिंग कामयाब हो सकती है। इसके अलावा पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में लाभ मिल सकता है।
- आर्थिक स्थिति फरवरी माह में अच्छी रहने वाली है। अच्छी कमाई होगी। लेकिन निवेश सोच-समझकर करें।
- पेट, पाचन और गट हेल्थ की समस्या हो सकती है। इसलिए एक्सरसाइज के साथ खाने-पीने का खास ख्याल रखें।
- प्रेम में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए हर एक बात को क्लियर रखें। सच्चे रिश्ते गहरे होंगे।
- परिवार का सपोर्ट और आशीर्वाद मिलेगा। महीने के अंत में कठोर शब्दों से बचें।
तुला राशि मासिक राशिफल
- तुला राशि के पंचम भाव में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है।
- इस माह इस राशि के जातकों को रुका हुआ धन आएगा। ये प्रॉपर्टी पोज़ेशन, मार्केट पेमेंट से आ सकता है।
- करियर के क्षेत्र की बात करें, तो वर्किंग एनवायरनमेंट में नई मोटिवेशन मिलेगा, जिससे आपको सफलता हासिल हो सकती है।
- व्यापार के क्षेत्र में सहयोगी तेजी से काम करेंगे, सक्रिय रहने का प्रेशर बढ़ेगा। काम में सिस्टम और स्ट्रक्चर विकसित होगा।
- नए काम की शुरुआत और सफलता पाने के लिए ये माह अच्छा है।
- शनि की वजह से थोड़ी धीमी इनकम हो सकती है। लेकिन निवेश में सावधानी रखें, गलत सलाह से बचें।
- महीने के अंत में पंचग्रही योग के कारण चिड़चिड़ापन और जल्दी रिएक्शन आ सकता है।
उपाय: अमावस्या के दिन अनाज का दान करें।
वृश्चिक राशि मासिक राशिफल
- मंगल अपनी उच्च राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे।
- आपकी गोचर कुंडली का तीसरा भाव मजबूत होगा, जिससे निर्णय क्षमता लेने में मजबूती आएगी।
- छोटी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती है।
- करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
- नया काम आत्मविश्वास से संभालेंगे।
- लीडरशिप और पब्लिक स्पीकिंग मजबूत होगा।
- रुका हुआ धन धीरे-धीरे आएगा। लेकिन निवेश में सावधानी बरतें।
- जीवन साथी और प्रियजनों के साथ सामान्यतः अच्छे रहने वाला है।
धनु राशि मासिक राशिफल
- फरवरी माह में धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। कमाई बढ़ाने के स्त्रोत खुलेंगे।
- साहस और आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है।
- चौथे भाव में शनि विराजमान रहेंगे। काम में प्रगति थोड़ी धीमी हो सकती है। लेकिन समय के साथ लाभ मिलेगा।
- सातवें भाव में गुरु के होने से पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में लाभ मिल सकता है।
- करियर के क्षेत्र की बात करें, तो धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी माह काफी अच्छा नही जाने वाला है। इस राशि के जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
- सैलरी या बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं।
- जीवन साथी के साथ अनबन या क्वालिटी टाइम की कमी। दोस्तों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध।
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना लाभकारी होगा।
मकर राशि मासिक राशिफल
करियर और प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो महीने की शुरुआत से अनस्टॉपेबल एनर्जी रहेगी।
फरवरी माह में इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन, पिच और पेशेवर चुनौतियों में सफलता हासिल होगी।
दूसरे भाव में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में रुका हुआ पैसा, बोनस और नई इनकम के रास्ते खुलेंगे।
बृहस्पति वक्री होने से सेल्फ डाउट या चुनौतियां हो सकती है।
नेटवर्किंग और प्रियजनों का साथ मिलेगा। इसके अलावा सिंगल लोगों के लिए नए प्रेम संबंध या जीवन साथी मिलने के योग।
सामान्य; आंखों की समस्या, खांसी, जुकाम, रेस्पिरेटरी सिस्टम पर ध्यान दें।
उपाय: हर शनिवार अनाज का दान करें।
कुंभ राशि मासिक राशिफल
- कुंभ राशि के जातकों के लिए ये माह काफी खास हो सकता है। राहु के अलावा मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र भी विराजमान होंगे। इसके अलावा बृहस्पति पंचम भाव में और शनि धन स्थान में विराजित रहेंगे।
- करियर के क्षेत्र की बात करें, तो कई नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने पैटर्न तोड़ने का अवसर मिल सकता है। टेक्नोलॉजी और नेटवर्किंग से लाभ मिल सकता है।
- रुका हुआ धन मिलने के योग है। ऐसे में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
- रिलेशनशिप की बात करें, तो थोड़ा खट्टा-मीठा माह रहेगा।
- सेहत को लेकर सतर्क रहें। योग, मेडिटेशन का सहारा लें।
उपाय:
हर सोमवार को गाय के घी से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके साथ ही 108 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
मीन राशि मासिक राशिफल
- करियर और प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो सिस्टम और अनुशासन के साथ काम करना लाभकारी हो सकता है। आपको बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है।
- कामकाज और व्यापार में किस्मत का साथ मिलने के साथ नए अवसर मिलेगा। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे।
- पैसों की प्राप्ति होने के साथ-साथ रुके हुए धन पाने में सफल होंगे।
- नेटवर्किंग में बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।
- लव लाइफ की बात करें, तो आपके लव अफेयर में नयापन आएगा। सिंगल लोगों के लिए नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
- सेहत की बात करें, तो ओवरथिंकिंग, इमोशनल असंतुलन, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन हो सकता है। इसलिए खुद पर कंट्रोल रखें।
फरवरी माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। टैरो कार्ड्स के आधार पर इन माह कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें फरवरी माह का टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
