Diwali 2026 NeechBhang Rajyog: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन- वैभव, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य, भोग-विलास, विवाह, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति मजबूत होने से इन क्षेत्रों में सबसे अधिक असर देखने को मिलता है। वर्तमान में शुक्र तुला राशि में संचरण कर रहे हैं और 6 नवंबर को रात को राशि परिवर्तन करके अपनी नीच राशि कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
खास बात ये है कि दिवाली के दिन शुक्र के नीचत्व भंग होने से एक ज्योतिषीय स्थिति बन रही है। ऐसे में नीचभंग योग से जोड़कर देखा जा सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानिए ज्योतिषीय आधार से शुक्र के नीच भंग बनाने से किन राशियों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है…
दिवाली पर कैसे बनेगा नीचभंग राजयोग?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र की उच्च राशि मीन हैं और नीच राशि कन्या है। ऐसे में जब शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करते हैं, तो उनकी स्थिति काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में हर राशि पर प्रभाव काफी कम हो जाता है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार, नीचभंग राजयोग तब बनता है जब जिस राशि में कोई ग्रह नीच का होता है, तो इस राशि के स्वामी यदि चंद्रमा या फिर लग्न से केंद्र स्थान पर स्थित हो।
ऐसे में इस साल दिवाली यानी 8 नवंबर की बात करें, तो शुक्र कन्या राशि में होंगे और कन्या राशि के स्वामी बुध तुला राशि में होंगे। खास बात ये है कि इस दिन चंद्रमा भी तुला राशि में संचरण कर रहे होंगे। इस तरह बुध चंद्रमा से केंद्र यानी प्रथम भाव में स्थित होंगे। इस आधार पर नीचभंग राजयोग का निर्माण हो रहा है। शुक्र इस दौरान वक्री अवस्था में चल रहे हैं।
वृषभ राशि पर नीचभंग राजयोग का असर (Taurus Zodiac)
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए नीचभंग राजयोग महत्वपूर्ण हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। इसके साथ ही पुराने अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। आप अपनी कार्यक्षमता दिखा पाने में सफल हो सकते हैं। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न नजर आ सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी ये समय अच्छा रह सकता है। आपके नए संपर्क बन सकते है। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। हालांकि इस अवधि में किसी भी प्रकार का निवेश थोड़ा सोच-समझकर करें।
सिंह राशि पर नीचभंग राजयोग का असर (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिवाली का दिन काफी अच्छा जा सकता है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। आमदनी के कई नए जरिए खुल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को उनकी मेहनत और लगन का पूरा फल मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहने की पूरी उम्मीद है। वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
धनु राशि पर नीचभंग राजयोग का असर (Sagittarius Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर करियर से लेकर बिजनेस में लाभ दिला सकता है। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन हो सकता है। बोनस के साथ इंक्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। कारोबारियों के लिए ये समय अच्छा जा सकता है। नया व्यापार शुरू करने के लिए ये अच्छा समय हो सकता है। नए संपर्क बन सकते हैं। भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपके काम की सराहना की जा सकती है।
डिस्क्लेमर: नीचभंग राजयोग बनने का फल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें जरूरी नहीं है कि ऊपर दिए हुए राशि के जातकों पर एक जैसी लागू हों। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।
