Budhaditya Yoga on Diwali 2026: दिवाली 2026 इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास मानी जा रही है। पंचांग के अनुसार 8 नवंबर को सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग को बुद्धि, मान-सम्मान, करियर और आर्थिक उन्नति से जोड़कर देखा जाता है। इस योग का विशेष प्रभाव वृश्चिक, मकर और मिथुन राशि के जातकों पर पड़ सकता है। इन राशि वालों को नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिलने, रुके हुए काम पूरे होने और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं।

6 नवंबर धनतेरस पर बन रहा कलात्मक योग; कन्या, तुला, मेष और कुंभ राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग

फ्यूचर पंचांग के मुताबिक व्यापार के दाता बुध ग्रह 26 सितंबर को तुला राशि में गोचर कर गए थे। वहीं सूर्य देव ने 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश किया था। वहीं इन दोनों के संयोग से दिवाली 8 नबंवर को बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। बुधादित्य राजयोग 16 नवंबर तक बना रहेगा। क्योंकि इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे।

14 नवंबर दिवाली बाद वैभव के दाता शुक्र होंगे मार्गी; कन्या, तुला, मेष और कुंभ राशि वालों को करियर में तरक्की के साथ धनलाभ के योग

वृश्चिक राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी करने वालों को तरक्की या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में नई डील मिलने और आमदनी बढ़ने के योग बन सकते हैं। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा।

20 या 21 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी; जानिए देवोत्थान की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

मकर राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव (Capricorn Zodiac)

मकर राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरी में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। परिवार में भी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं।

04 या 05 नवंबर कब है रमा एकादशी; जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

मिथुन राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव (Gemini Zodiac)

बुधादित्य राजयोग मिथुन राशि वालों के लिए करियर और कारोबार में नए अवसर ला सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को लाभ के नए मौके मिल सकते हैं। आपकी बुद्धिमत्ता और निर्णय लेने की क्षमता से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

6 नवंबर धनतेरस पर बन रहा कलात्मक योग; कन्या, तुला, मेष और कुंभ राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग

ध्यान दें

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य और बुध की युति नवंबर के बीच तक तुला राशि में बनी रहेगी। इसलिए 8 नवंबर को दिवाली के दिन भी बुधादित्य योग प्रभावी रहेगा। हालांकि, इस योग का वास्तविक फल व्यक्ति की जन्मकुंडली और ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करेगा।

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।