Diwali Amavasya Yoga 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली का पर्व मां लक्ष्मी की कृपा और सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए बेहद खास माना जाता है। इस बार 8 नवंबर को दिवाली के दिन चंद्रमा और सूर्य की युति से अमावस्या योग बनने जा रहा है। ज्योतिष में सूर्य और चंद्रमा की युति को अमावस्या से जोड़ा जाता है। इस खगोलीय स्थिति का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व माना जाता है। मान्यता है कि दिवाली पर बनने वाला यह संयोग कुछ राशि वालों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे सकता है।
फ्यूचर पंचांग के अनुसार दिवाली 8 नवंबर को सूर्य और चंद्र की युति तुला राशि में बन रही है, जिससे अमावस्या योग बन रहा है। यह योग 10 नवंबर को सुबह 2 बजकर 48 मिनट तक बना रहेगा। क्योंकि उसके बाद चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
वृषभ, तुला, कुंभ और मकर राशि वालों की चमक सकती है किस्मत
वृषभ राशि:
आपके लिए दिवाली का समय आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने के योग बन सकते हैं। कारोबार में अच्छी डील मिलने से आमदनी बढ़ सकती है। पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है।
तुला राशि:
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापार में नए संपर्कों से धन लाभ होने के योग हैं।
कुंभ राशि:
आपके लिए यह समय करियर में नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। नौकरी में तरक्की और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। कारोबार का विस्तार करने की योजना सफल हो सकती है। आर्थिक परेशानियों से धीरे-धीरे राहत मिल सकती है।
मकर राशि:
आपके लिए दिवाली का संयोग शुभ परिणाम देने वाला माना जा सकता है। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। रुके हुए काम पूरे होने के साथ धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं। निवेश और कारोबार से लाभ मिलने के संकेत हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।
