Kalatmak Yog 2026 Dhanteras 6 November 2026: इस साल धनतेरस का त्योहार कई मायनों में खास रहने वाला है। ज्योतिष के अनुसार, 6 नवंबर को शुक्र और चंद्रमा की युति से कलात्मक योग बनने जा रहा है। ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है, वहीं चंद्रमा मन, मानसिक शांति और सुख के कारक माने जाते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति को सुख-सुविधाओं और आर्थिक मामलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ज्योतिष के अनुसार, इस योग का सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से देखने को मिल सकता है। खासतौर पर कन्या, तुला, मेष और कुंभ राशि के जातकों के लिए धनतेरस का समय आर्थिक उन्नति, करियर में नए अवसर और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत दे सकता है।
6 नंवबर धनतेरस पर बन रहा शुक्रादित्य राजयोग; तुला, मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
फ्यूचर पंचांग के अनुसार धनतेरस 6 नवंबर धनतेरस पर शुक्र और चंद्रमा की युति से तुला राशि में कलात्मक योग बनने जा रहा है। आपको बता दें कि यह कलात्मक योग धनतेरस की रात 1 बजकर 4 मिनट तक बनेगा, क्योंकि इसके बाद शुक्र ग्रह कन्या राशि में वक्री हो जाएंगे।
10 या 11 नवंबर कब मनाई जाएगी भैया दूज; जानिए तिथि, तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि
इन 4 राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ
कन्या राशि पर कलात्मक योग का प्रभाव (Virgo Zodiac)
कन्या राशि वालों के लिए धनतेरस का दिन आर्थिक मामलों में सकारात्मक रह सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है।
रमा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु की रहेगी विशेष कृपा
तुला राशि पर कलात्मक योग का प्रभाव (Libra Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय धन और वैभव के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वालों को नई डील मिल सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लेने से लाभ की संभावना बन सकती है।
मेष राशि पर कलात्मक योग का प्रभाव (Aries Zodiac)
मेष राशि वालों के लिए शुक्र और चंद्रमा की युति नए अवसर लेकर आ सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ आय के नए रास्ते भी खुल सकते हैं।
कुंभ राशि पर कलात्मक योग का प्रभाव (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव के बीच नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी में निवेश करने से बचना होगा। नौकरी और कारोबार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनाए रखने पर ध्यान दें।
रमा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु की रहेगी विशेष कृपा
धनतेरस पर क्यों खास है शुक्र और चंद्रमा का संयोग?
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य, कला और भौतिक सुखों का कारक माना गया है। वहीं चंद्रमा को मन, माता, सुख और मानसिक शांति का कारक माना जाता है। इन दोनों ग्रहों का एक ही राशि में होना ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी स्थिति को कला, रचनात्मकता और सुख-सुविधाओं से जोड़कर देखा जाता है।
इसलिए धनतेरस के मौके पर बनने वाला यह संयोग कुछ राशि के जातकों के लिए आर्थिक और करियर से जुड़े मामलों में शुभ संकेत दे सकता है। हालांकि ज्योतिषीय फलादेश मान्यताओं पर आधारित होते हैं, इन्हें निश्चित भविष्यवाणी नहीं समझना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।
