Dhanteras 2026 Lakshmi Narayan Rajyog: इस साल का धनतेरस ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास हो सकता है, क्योंकि इस साल 6 नवंबर 2026 को कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे ही तुला राशि में सूर्य, शुक्र के साथ-साथ बुध भी विराजमान है। त्रिग्रही, बुधादित्य, शुक्रादित्य से लेकर लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग बनने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होने के साथ-साथ परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं धनतेरस पर बना लक्ष्मी नारायण योग किन राशियों के लिए हो सकता है शुभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, बुद्धि और वाणी के दाता बुध 26 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश कर गए थे और 2 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके साथ ही शुक्र की बात करें, तो वह भी 2 सितंबर से इस राशि में संचरण कर रहे हैं और 6 नवंबर को आधी रात 12:45 बजे वक्री अवस्था में ही कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में सुबह के समय यानी धनतेरस को बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है।
मेष राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग का असर (Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए धनतेरस का समय कई मामलों में अच्छा जा सकता है। इस राशि के सप्तम भाव में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही पांचवें भाव में गुरु बृहस्पति संचरण कर रहे हैँ। ऐसे में इस राशि के जातकों को उनके द्वारा की जा रही मेहनत और समझदारी का अच्छा परिणाम मिल सकता है।
आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको निवेश के माध्यम से काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उनको प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को भी इस अवधि में लाभ मिल सकती है। किसी नई योजना या फिर पुराने संपर्क के माध्यम से लाभ कमा सकते हैं। परिवार के साथ आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। इसके साथ ही घर में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी हो सकती है।
तुला राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग का असर (Libra Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए धनतेरस का समय काफी अच्छा जा सकता है। इस राशि के जातकों को पारिवारिक मामलों में लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग की संभावना बन रही है। नई नौकरी के कई योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए भी ये समय अच्छा हो सकता है। नए ग्राहक भी बन सकते हैं। आपकी निर्णय क्षमता काफी अच्छी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।
धनु राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग का असर (Sagittairus Zodiac)
धनु राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। इस राशि के नौवें भाव में गुरु संचरण कर रहे हैं। इसके साथ ही लक्ष्मी नारायण योग ग्यारहवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नई नौकरी ढूंढ रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। इस अवधि में कारोबार में भी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त समय बीत सकता है।
डिस्क्लेमर: लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने का फल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें जरूरी नहीं है कि ऊपर दिए हुए राशि के जातकों पर एक जैसी लागू हों। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।
