Dhanteras 2026 Malavya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर महीने में ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाली है। पंचांग के अनुसार 6 नवंबर को धनतेरस के दिन शुक्र ग्रह तुला राशि में संचरण करते हुए मालव्य महापुरुष राजयोग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। वहीं, तुला राशि शुक्र की अपनी राशि है। ऐसे में शुक्र का यहां स्थित होना मालव्य राजयोग को विशेष प्रभावशाली बना सकता है। मान्यता है कि इस शुभ योग के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक उन्नति, करियर में तरक्की और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं।
फ्यूचर पंचांग के अनुसार धनतेरस 6 नवंबर को शुक्र ग्रह तुला राशि में रात 1 बजकर 4 मिनट तक तुला राशि में संचऱण करके मालव्य राजयोग बनाएंगे। वहीं इसके बाद वह कन्या राशि में वक्री हो जाएंगे। साथ ही फिर 22 नवंबर को दोबारा तुला राशि में संचरण कर जाएंगे।
14 नवंबर दिवाली बाद वैभव के दाता शुक्र होंगे मार्गी; कन्या, तुला, मेष और कुंभ राशि वालों को करियर में तरक्की के साथ धनलाभ के योग
तुला राशि पर मालव्य राजयोग का प्रभाव (Libra Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।
08 या 09 नवंबर कब है दिवाली, जानिए तिथि, लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और आरती
कन्या राशि पर मालव्य राजयोग का प्रभाव (Virgo Zodiac)
कन्या राशि वालों के लिए यह राजयोग आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम दे सकता है। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी और नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।
14 नवंबर दिवाली बाद वैभव के दाता शुक्र होंगे मार्गी; कन्या, तुला, मेष और कुंभ राशि वालों को करियर में तरक्की के साथ धनलाभ के योग
मेष राशि पर मालव्य राजयोग का प्रभाव (Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत दे सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के कारोबार में लाभ के अवसर बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।
04 या 05 नवंबर कब है रमा एकादशी; जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व
मकर राशि पर मालव्य राजयोग का प्रभाव (Capricorn Zodiac)
मकर राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग करियर और आर्थिक मामलों में अनुकूल रह सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार का विस्तार करने की योजना सफल हो सकती है। आय में वृद्धि के साथ भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करने के योग बनेंगे। परिवार में खुशहाली का माहौल रह सकता है।
8 नवंबर दिवाली पर बन रहा बुधादित्य राजयोग; वृश्चिक, मकर और मिथुन राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
ध्यान दें
धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व है। ऐसे में शुक्र के शुभ योग को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, राजयोग का वास्तविक फल व्यक्ति की जन्मकुंडली में शुक्र की स्थिति और अन्य ग्रहों के प्रभाव पर भी निर्भर करता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।
