Dhanteras 2026 Budhaditya Rajyog: हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व सुख-समृद्धि, धन और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विधान है। साल 2026 में धनतेरस का पर्व ज्योतिषीय दृष्टि से भी माना जा रहा है। इस दौरान सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को बुद्धि, मान-सम्मान, करियर, कारोबार से लेकर आर्थिक उन्नति हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानिए बुधादित्य राजयोग बनने से कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग को एक महत्वपूर्ण राजयोग में से एक माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध और सूर्य दोनों की तुला राशि में संचरण कर रहे हैं। 2 सितंबर को बुध और 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश कर गए थे। ऐसे में 6 नवंबर को दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है।

धनतेरस पर क्यों खास माना जा रहा है बुधादित्य राजयोग?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 6 नवंबर को सूर्य और तुला राशि की युति हो रही है। ऐसे में धनतेरस पर इस राजयोग के बनने से धन, व्यापार, बुद्धि और आर्थिक योजनाएं में लाभ मिल सकता है। ऐसे में नौकरीपेशा जातकों के अलावा, कारोबारियों और निवेश से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। हालांकि ,इस बात का ध्यान रखें कि बुधादित्य राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर एक समान नहीं होता है। इस फल लग्न, चंद्र राशि , जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अलावा अलग-अलग हो सकता है।

मिथुन राशि पर बुधादित्य राजयोग का असर (Gemini Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध और सूर्य की युति से बना बुधादित्य राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को नौकरी में नई जिम्मेदारी से लेकर पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में अगर आप कोई नई रणनीति बना रहे हैं, तो आपको लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत तलाशने में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इससे आपको लाभ मिल सकता है। कारोबार शुरू करनी योजना बना रहे हैं, तो आपको लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि पर बुधादित्य राजयोग का असर (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग काफी शुभ परिणाम दे सकता है। इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही करियर के लिहाज से भी आपको शुभ संकेत मिल सकता है। कार्यस्थल में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वाले जातकों को नई डील या फिर लाभ मिलने के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

Dhanteras 2026 Upay: धनतेरस पर करें ये 5 ज्योतिषीय उपाय, मां लक्ष्मी की बनी रह सकती है विशेष कृपा

कुंभ राशि पर बुधादित्य राजयोग का असर (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए ये योग तरक्की और नए रास्ते खोल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना हैं। इसके साथ ही नौकरी करने वाले जातकों के लिए ये समय अच्छा जा सकता है। आपको अपने अधिकारियों का साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने प्रोजेक्ट में सफल हो सकते हैं। कारोबार में नए संपर्क बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य गणनाओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी महत्वपूर्ण आर्थिक या व्यक्तिगत निर्णय के लिए केवल ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर निर्भर न रहें।