Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, धन और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। वहीं दूसरी ओर चंद्रमा को मन, माता, भावना और मानसिक शांति का कारक मानते हैं। ऐसे में जब गुरु और चंद्रमा की युति होती हैं, तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 3 नवंबर को चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं। जहां पर 5 नवंबर तक रहने वाले हैं। ऐसे में चंद्रमा के इस राशि में आने से पहले से विराजमान गुरु के साथ युति की है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। खासतौर कर वृषभ, सिंह और मकर राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता हासिल हो सकती हैं। ये फलादेश चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं गुरु-चंद्र के युति से बने गजकेसरी राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है शुभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 3 नवंबर को सुबह 03:45 बजे सिंह राशि में प्रवेश कर गए थे। जहं पर गुरु के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। यह राजयोग 5 नवंबर को 09:34 ए एम तक बना रहेगा। इसके बाद चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में ये राशि करीब ढाई दिन का होगा। लेकिन इसका असर कुछ दिनों तक देखने को मिलता है।
कैसे बनता है गजकेसरी राजयोग?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गजकेसरी राजयोग तब बनता है जब गुरु और चंद्रमा एक-दूसरे के केंद्र भाव यानी पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव में स्थित हो। इस राजयोग के बनने से जातकों को मानसिक शक्ति मिलने के साथ-साथ ज्ञान, प्रतिष्ठा, आर्थिक उन्नति में लाभ के साथ-साथ जीवन में खुशियां हो सकती है।
वृषभ राशि पर गजकेसरी राजयोग का असर (Taurus Zodiac)
वृषभ राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं में तेजी से वृद्धि के साथ-साथ मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आपके लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय अच्छा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या तरक्की के अवसर बन रहे हैं। इसके साथ ही व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ मिल सकता है। नए क्लाइंट्स बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशि पर गजकेसरी राजयोग का असर (Leo Zodiac)
सिंह राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही निर्णय क्षमता में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। करियर में भी आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी कोई रास्ता मिल सकता है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे किसी भी प्रकार का काम न करें।
मकर राशि पर गजकेसरी राजयोग का असर (Capricorn Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए ये योग किस्मत का साथ दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में भी अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में मेहनत का फल मिलने के साथ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही परिवार में खुशियां ही खुशियां रह सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए ये समय अच्छा जा सकता है। एकाग्रता में बढ़ोतरी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने का फल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें जरूरी नहीं है कि ऊपर दिए हुए राशि के जातकों पर एक जैसी लागू हों। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।
