Kalatmak Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को दैत्यों के गुरु कहा जाता है। जिन्हें धन-वैभव, प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य, भोग विलास का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर हर क्षेत्रों के अलावा इन क्षेत्रों में अधिक देखने को मिल सकता है। इस समय शुक्र की स्थिति की बात करें, तो तुला राशि में वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मन के कारण चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं और 11 अक्टूबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तुला राशि में आने से वह शुक्र के साथ युति करके कलात्मक राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं चंद्रमा-शुक्र की युति से बना कलात्मक योग किन राशियों के लिए हो सकता है शुभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 03 मिनट पर कन्या राशि से निकलर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। पर पर स्थित शुक्र के साथ संयोग करके कलात्मक योग का निर्माण होगा। ये राजयोग 13 अक्टूबर, मंगलवार को 07:12 पी एम बजे तक रहने वाला है। इसके बाद चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस समय शुक्र तुला राशि में वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं।

मिथुन राशि पर कलात्मक योग का असर (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-चंद्र की युति बहुत ही शुभ और सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इस राशि के पंचम भाव में कलात्मक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। नई चीजें सीखने की कोशिश कर सकते हैं। धन लाभ के नए अवसर खुल सकते हैं। इसके अलावा निवेश के माध्यम से आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। रचनात्मक कार्य जैसे कला,संगीत, फैशन आदि क्षेत्रों में विशेष मान-सम्मान हो सकता है। घर-परिवार के बीच लंबे समय से चली आ रही परेशानी या फिर वाद-विवाद समाप्त हो सकती हैं। घर का वातावरण खुशहाल हो सकता है।

तुला राशि पर कलात्मक योग का असर (Libra Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र-चंद्र की युति से बना कलात्मक राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के प्रथम भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। रचनात्मकता में तेजी से वृद्धि हो सकती है। संगीत , कला, एक्टिंग, फैशन आदि क्षेत्रों में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रेम संबंध में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

धनु राशि पर कलात्मक योग का असर (Sagittarius Zodiac)

धनु राशि के जातकों की बात करें, तो आपकी गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में कलात्मक योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही अचानक धन लाभ से लेकर अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उन्नति, नई जॉब के अवसर के साथ प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। मित्रों और प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क बढ़ सकते हैं। इसका आपके करियर में अच्छा असर पड़ सकता है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

1 नवंबर को मंगल-चंद्र बनाएंगे महालक्ष्मी राजयोग, वृषभ, कन्या और कुंभ राशि को आर्थिक तरक्की के योग

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें सभी जातकों पर एक जैसी लागू हों, यह आवश्यक नहीं है। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।

जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल

मेष राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
तुला राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
धनु राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मकर राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
कुंभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मीन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।