Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह में से चंद्रमा इकलौता ऐसा ग्रह है, जो सबसे तेज गति से आगे बढ़ता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते रहते हैं। ऐसे ही नवंबर माह के आरंभ में चंद्रमा के साथ युति करने वाले हैं, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। दरअसल, 3 नवंबर को चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर पहले से विराजमान गुरु के साथ युति करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशियों के ज्ञान, मान-सम्मान, आर्थिक उन्नति से लेकर करियर-बिजनेस में असर देखने को मिल सकता है। इस संयोग से मेष, मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं गुरु-चंद्र की युति से बना गजकेसरी राजयोग किन राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है…
द्रिक पंचांग के अनुसार, 31 अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे गुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं चंद्रमा 3 नवंबर 2026, मंगलवार को सुबह 03:45 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और गुरु के साथ युति करेंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। चंद्रमा इस राशि में 5 नवंबर 2026, बृहस्पतिवार को सुबह 09:34 बजे तक रहेंगे।
मेष राशि पर गजकेसरी राजयोग का असर (Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु-चंद्र की युति से बना गजकेसरी राजयोग शुभ परिणाम दे सकते हैं। इस राशि के पंचम भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में केतु के कारण लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता हैं, जिससे आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय अच्छा हो सकता है। आपका पूरा मन पढ़ाई में लगने वाला है। इसके साथ ही आपको गुरु, शिक्षक और मेंटर का पूरा सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। रिश्तों में मधुरता बनी रह सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। विदेश में शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में भी काफी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
मिथुन राशि पर गजकेसरी राजयोग का असर (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के संचार कौशल में सकारात्मक वृद्धि देखने को मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आपके बीच चल रहा वाद-विवाद समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही आपके आत्मविश्वास और साहस में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। बैकिंग, शिक्षा, मीडिया आदि क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है। पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।
सिंह राशि पर गजकेसरी राजयोग का असर (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग अत्यंत शुभ हो सकता है। इस राशि के प्रथम भाव में गुरु-चंद्र की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। आप अपनी पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े जातकों भी इस अवधि में लाभ मिल सकता है। रिसर्च करने वाले जातकों के लिए ये समय अच्छा जा सकता है। हालांकि सेहत को लेकर सतर्क रहें। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकता है।
तुला राशि पर गजकेसरी राजयोग का असर (Libra Zodiac)
तुला राशि के एकादश भाव में गुरु और चंद्र की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अच्छा जा सकता है। उच्च अधिकारियों, सरकारी प्रतिनिधियों से आपके अच्छे संपर्क बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी जाने वाली है। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन अनुकूल जाने वाला है।
डिस्क्लेमर: गजकेसरी राजयोग बनने का फल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें जरूरी नहीं है कि ऊपर दिए हुए राशि के जातकों पर एक जैसी लागू हों। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।
