वैदिक ज्योतिष अनुसार मकर राशि के स्वामी शनि देव होते हैं और शनि देव आपकी आपकी राशि से तीसरे भाव पर गोचर कर रहे हैं। यहां शनि देव अच्छे माने जाते हैं। साथ ही यहां पर शनि देव 2027 के मध्य तक रहेंगे। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं जून के राशिफल के बारे में, कि जून का महीना आप लोगों को कैसा रहेगा। दरअसर जून के महीने में कई राजयोग और ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। आपको बता दें कि 2 जून को गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे हंस महापुरुष राजयोग बनेगा। इसके साथ ही 8 जून को कर्क राशि में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं।
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
वहीं गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही इस महीने मिथुन राशि में भद्र महापुरुष राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। साथ ही ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह रूचक राजयोग बना रहे हैं। वहीं इस महीने ग्रहों के राजा सूर्य, भूमिपुत्र मंगल, ग्रहों के राजकुमार बुध, वैभव के दाता शुक्र और गुरु बृहस्पति गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मकर राशि वालों को जून का महीना धन, करियर, कारोबार और सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है…
पदोन्नति के बन रहे हैं योग
वैदिक ज्योतिष अनुसार जून का महीना नौकरीपेशा मकर राशि वालों के लिए शानदार साबित हो सकता है। क्योंकि लक्ष्मी नारायण राजयोग और भद्र राजयोग आपकी राशि से छठे भाव पर बन रहा है। वहीं हंस और गजलक्ष्मी राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बन रहा है। ऐसे मिथुन राशि में बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग आपकी कार्यक्षमता और संवाद कौशल को मजबूत कर सकता है। साथ ही ऑफिस में आपकी छवि बेहतर हो सकती है और अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे। वहीं इस महीने आपको प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें महीने के मध्य तक अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता मिलने के योग हैं।
कारोबार और आर्थिक स्थिति
व्यापार के लिहाज से यह महीना मकर राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस महीने भद्र महापुरुष राजयोग के प्रभाव से व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। पार्टनरशिप बिजनेस में फायदा मिल सकता है और पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। महीने के अंतिम दिनों में धन आगमन के नए स्रोत बन सकते हैं। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।
आ सकता है विवाह का प्रस्ताव
प्रेम संबंधों में जून का महीना मधुरता लेकर आ सकता है। क्योंकि गजलक्ष्मी और हंस दोनों राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बन रहे हैं। इसलिए गजलक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से रिश्तों में मजबूती आ सकती है और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। वहीं अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है। वहीं जीवनसाथी का सहयोग मिलने के संकेत हैं और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
ऐसी रह सकती है सेहत
स्वास्थ्य के मामले में यह महीना सामान्य से बेहतर रह सकता है। हंस राजयोग के प्रभाव से मानसिक तनाव कम हो सकता है और आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि बदलते मौसम की वजह से सर्दी, एलर्जी या पेट संबंधी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नियमित योग और खानपान पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
