Capricorn Horoscope June To December 2026 (मकर राशिफल जून से दिसंबर 2026): मकर राशि के जातकों के लिए साल 2026 काफी महत्वपूर्ण रहा है। इसके साथ ही जून से लेकर दिसंबर तक के माह भी कई बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। जून के आरंभ में ही देवताओं के गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश किया है और आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में विराजमान है। वहीं दूसरी ओर, शनि पहले से ही तृतीय भाव में संचार कर रहे हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों का त्रिकोण योग आपके लिए अत्यंत शुभ हो सकता है। गुरु, शनि के अलावा अन्य ग्रहों की स्थितियां ये संकेत दे रही हैं कि आपके कई सपने पूरे हो सकते हैं। नौकरी, बिजनेस में भी अपार सफलता हासिल हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान में बढ़ोतरी के साथ बड़े लोगों से संपर्क हो सकते हैं। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए पंडित केपी शुक्ल से जानते हैं मकर राशि के जातकों के कैसे बीतेंगे अगले 7 माह…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर तक गुरु बृहस्पति सप्तम और फिर अष्टम भाव में रहेंगे। शनि तीसरे भाव में, राहु दूसरे भाव, केतु आठवें भाव में रहेंगे। इसके अलावा सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और चंद्रमा एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहेंगे। जिसका असर आपको समय-समय पर देखने को मिल सकता है।

मकर राशिफल जून से दिसंबर 2026- करियर ( Capricorn Career Horoscope 2026)

मकर राशि के जातकों के जून से लेकर अक्टूबर का महीना काफी अच्छा जाने वाला है। करियर के क्षेत्र में अच्छी उछाल आ सकती है। नई नौकरी ढूंढ रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा, जिससे आपके करियर में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। जिन कार्यों को आप आगे बढ़ाना चाहते हैं, उनमें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। गुरु के कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आपको नई जिम्मेदारियां, प्रमोशन और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। ऑटोमोबाइल, मेटल, मशीनरी, मेडिसिन और आयात-निर्यात से जुड़े क्षेत्रों के अलावा  लेखन, साहित्य, कला, संगीत, सिनेमा या किसी भी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं।

हालांकि, 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति आपकी राशि से अष्टम भाव में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में आपकी परिस्थितियों में काफी बदलाव हो सकता है। जो कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में होंगे, उनमें अचानक रुकावट आ सकती हैं। ऐसा महसूस हो सकता है कि कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है। नौकरी में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए।

मकर राशिफल जून से दिसंबर 2026-आर्थिक स्थिति (Capricorn Finance Horoscope 2026)

गुरु के कारण आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है।
धन संचित कर पाने में सफल होंगे। धन के कारक बृहस्पति की स्थिति सही होने के कारण धन के मामले में लाभ मिल सकता है। नए संपर्क बनेंगे और आर्थिक लाभ के अवसर भी विकसित होंगे। शनि और राहु की स्थिति के कारण धन हानि के योग बन सकते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार के लालच या प्रलोभन में फंसने से बचें, वरना आपको धन हानि हो सकती है। संपत्ति, भूमि या जायदाद के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी।

मकर राशिफल जून से दिसंबर 2026- व्यापार ( Capricorn Business Horoscope 2026)

जून-जुलाई माह में नया व्यापार, कंपनी या फिर स्टार्टअप शुरू करने का सबसे अच्छा समय माना जा रहा है। इससे आपकी प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी स्थिति को लगातार सुदृढ़ करने में सफल रहेंगे। आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कारगर साबित हो सकती है। व्यापार के कारण कई यात्राएं कर सकते हैं। इसमें विदेश यात्रा भी शामिल हो सकती है। इनसे भी आपको काफी मुनाफा हो सकता है। गुरु की पंचम दृष्टि से दशम भाव में पड़ रही है, जिससे व्यापार में अच्छा परिणाम मिल सकते हैं। बुध का गोचर भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। आप व्यापार, बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल हो सकते हैं।

पार्टनरशिप में किए जा रहे व्यापार में भी अच्छा लाभ हो सकता है। लेकिन नंबर से दिसंबर तक थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। गुरु के सिंह राशि में आने से व्यापार में थोड़ा सा नुकसान हो सकता है। वहीं राहु-केतु की स्थिति भी आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार का प्रोजेक्ट, डील साइन करते समय अच्छे से सोच विचार कर लें।

मकर राशिफल जून से दिसंबर 2026- शिक्षा (Capricorn Education Horoscope 2026)

मकर राशि के जातकों के शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा परिणाम देखने को मिल सकते हैं। गुरु के कर्क राशि में आने से प्रतियोगी परीक्षा का तैयारी कर रहे जातकों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। अक्टूबर तक की अवधि शिक्षा के क्षेत्र में शानदार सफलता दिला सकती है। 31 अक्टूबर के बाद का समय रिसर्च के छात्रों के लिए अच्छा रहेगा जबकि अन्य छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ने के कारण आपकी शिक्षा पर भी असर पड़ सकता है।

मकर राशिफल जून से दिसंबर 2026- वैवाहिक और पारिवारिक जीवन (Capricorn Marriage & Relationships Horoscope 2026)

अगर आप अविवाहित हैं तो इस अवधि में विवाह के प्रबल योग बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। घर का वातावरण शांत रह सकता है। आपके परिवार में कोई शुभ या मंगलकारी कार्य संपन्न हो सकता है। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। हालांकि, 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति आपकी राशि से अष्टम भाव में प्रवेश कर जाएगा। इस समय धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक होगा। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है।

मेष राशिफल जून से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जून से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जून से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जून से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जून से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जून से दिसंबर 2026
वृश्चिक राशिफल जून से दिसंबर 2026धनु राशिफल जून से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों, ग्रहों के गोचर और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली में ग्रहों की विशिष्ट स्थिति और दशा के आधार पर वास्तविक परिणाम हर व्यक्ति के लिए भिन्न हो सकते हैं। इसे किसी भी प्रकार का अकाट्य दावा या अचूक निर्णय न माना जाए। जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों, वित्तीय निवेशों अथवा स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं के लिए कृपया संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित और योग्य विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य लें।