Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 28 March 2023 : आज 28 मार्च 2023 को सप्तमी तिथि है। वहीं आज मृगशिरा नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 16 पर होगा और सूर्यास्त- 6 बजकर 36 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : छात्रों के लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय में उन्नति होगी। बैंकिंग व आईटी के लिए समय शुभ है। यात्रा के संकेत हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। साहस व आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। पदोन्नति की भी संभावना है। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है । परिवार में मधुरता रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): जॉब को लेकर उत्साह रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आज कार्यक्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जातक सेहत में सुधार होगा। व्यक्तित्व में और निखार आएगा। आज खर्च अधिक हो सकता है। कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं । परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : वाणी के प्रति सावधान रहें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है। छात्रों को सफलता मिलेगी। जॉब में दायित्व को लेकर असमंजस में रहेंगे। आज धन और व्यवसाय संबंधी विवाद हो सकता है। दूसरों पर भरोसा करने से बचें। आर्थिक सहायता मिलेगी।
कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। आज सेहत सही रहेगा, लेकिन भोजन पर ध्यान दें। आज सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। धन कमाने के अवसर मिलेंगे। पुराने दिए उधार वापस मिल सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : आज किसी भी पॉलिटिकल योजना को टालना ठीक नहीं है। आज जातक का स्वास्थ्य थोड़ा नरम- गर्म रह सकता है। कार्यस्थल पर लापरवाही से बचें, बॉस से संबंध खराब होने की संभावना है। आज का दिन निवेश के लिए अच्छा है।रिश्तों की अहमियत को भी समझने की कोशिश करेंगे। परिवार को समय देंगे ।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। मेष राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। आज सेहत का ख्याल और जांच करवाते रहिए। आज परिवार में शुभ कार्य होने के योग बने हुए हैं। आज आप दूसरों पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं।स्वास्थ्य भी बेहतर होगा । धन का लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : परिवार में किसी रिश्ते को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज व्यवसाय में निवेश से बचें और जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। आज का दिन प्यार से दूर रहेंगे तो भलाई है। आज निवेश करना घातक हो सकता है।आर्थिक विकास होगा। पुराने उधार चुकता होंगे। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। आज आय के स्रोत निश्चित रूप से बढ़ेंगे। आज परिवार के साथ त्योहार और उत्सव का आनंद लेंगे। शरीर में आलस्य रहेगा। काम पर ध्यान दें । वैसे दिन अच्छा है आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज जॉब से सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। प्रॉपर्टी को मेंटेन करने पर धन खर्च कर सकते हैं। संपत्ति के मामलों में भागदौड़ भी करेंगे। आज प्यार में साथी से धोखा मिलेगा। आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा।अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आपकी कहीं बात से रिश्तों में दरार आ सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : आज व्यवसाय सम्बन्धी कोई निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। आज सेहत का ख्याल रखें और नेत्र पीड़ा से परेशान रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनेगा। आज का दिन हर काम के लिए शुभ है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। आज सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आलस्य को खुद पर हावी न होने दें।परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों को लेकर तनाव हो सकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज शिक्षा में उन्नति होगी। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। अधिकारियों का सान्निध्य प्राप्त होगा। कारोबार में प्रगति होगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। यात्रा की संभावना है। प्रोमोशन के संयोग बन रहे हैं। धन संबंधी योजनाओं पर विचार करेंगे । परिवार में शांति रहेगी।