Cancer June Horoscope 2026: फ्यूचर पंचांग के अनुसार जून के महीने में कई राजयोग और ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस महीने बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में भद्र और लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहे हैं। साथ ही 2 जून को गुरु के उच्च राशि कर्क में जाने से हंस महारपुरुष राजयोग बन रहा है। साथ ही 8 जून को गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। वहीं चंद्र और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। साथ ही वहीं इस महीने ग्रहों के राजा सूर्य, धन के दाता शुक्र, गुरु, ग्रहों के सेनापति मंगल और बुध का गोचर होने जा रहा है। ऐसे में हम यहां बात करने जा रहे हैं कर्क राशि के जून के राशिफल के बारे में, जिसके स्वामी चंद्र देव हैं। वहीं इस महीने कई अन्य शुभ योग भी बनने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कर्क राशि वालों के लिए कैसा रह सकता है जून का महीना…
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
नई नौकरी मिल सकती है
वैदिक ज्योतिष अनुसार जून का महीना नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना हो सकती है। वहीं इस महीने वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें महीने के दूसरे भाग में अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं जून के महीने में सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। भद्र महापुरुष राजयोग के प्रभाव से आपकी संवाद क्षमता मजबूत होगी, जिससे ऑफिस में आपकी छवि बेहतर बनेगी। साथ ही हंस राजयोग आपकी राशि में ही बन रहा है, इसलिए आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही लोकप्रिय हो सकते हैं।
कारोबार और आर्थिक स्थिति
व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह महीना लाभकारी रह सकता है। इस महीने रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नए निवेश से फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी रहेगा। वहीं जून के महीने में पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लक्ष्मी नारायण और गजलक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रॉपर्टी, शिक्षा, होटल, रेस्टोरेंट और फैशन से जुड़े कारोबारियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
ऐसी रह सकती है सेहत
सेहत के लिहाज से यह महीना सामान्य से बेहतर रह सकता है। मानसिक तनाव में कमी आएगी और आत्मविश्वास बढ़ सकता है। हालांकि मौसम बदलने के कारण पेट और त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। खानपान में लापरवाही से बचें। योग और ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। महीने के अंतिम दिनों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन
प्रेम संबंधों के लिए जून का महीना अच्छा रह सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं और आपसी समझ बेहतर बनेगी। साथ ही अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हंस राजयोग के प्रभाव से परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लेकिन इस महीने छोटी-छोटी बातों को लेकर भावुक होने से बचें।
E नाम वाले लोग कैसे होते हैं, जानें पर्सनैलिटी, सेहत और करियर- कारोबार के बारे में सबकुछ
छात्रों के लिए मिल सकती शुभ सूचना
इस महीने हंस राजयोग आपकी राशि में ही बन रहा है। इसलिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। पढ़ाई में मन लगेगा और शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है।
30 या 31 मई कब है अधिक मास की पूर्णिमा, जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
