Budhaditya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार 17 अक्टूबर 2026 को ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास संयोग बनने जा रहा है। इस दिन सूर्य और बुध ग्रह तुला राशि में एक साथ आकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग को बुद्धि, करियर, मान-सम्मान, कारोबार और आर्थिक प्रगति से जोड़कर देखा जाता है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कन्या, तुला, मेष और धनु राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है। इन लोगों को मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
कैसे बनेगा बुधादित्य राजयोग?
ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य और बुध के एक ही राशि में आने पर बुधादित्य योग बनता है। पंचांग अनुसार 17 अक्टूबर को दोनों ग्रह तुला राशि में रहेंगे, जिससे यह विशेष संयोग बनेगा। बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क का कारक माना जाता है, जबकि सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व, पद और प्रतिष्ठा से जुड़े हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का संयोग करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे सकता है।
फ्यूचर पंचांग अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव 17 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर अपनी नीच राशि तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पर पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से तुला राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं यहां पर शुक्र ग्रह के होने से सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग भी बनेगा।
कन्या राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव (Virgo Zodiac)
कन्या राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आगे बढ़ सकता है। व्यापारियों को नए संपर्कों से फायदा मिलने के योग हैं। धन से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
तुला राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव (Libra Zodiac)
तुला राशि में ही सूर्य और बुध की युति होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में पद और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बिजनेस करने वालों को नई डील या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से फायदा हो सकता है। आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में पहचान मजबूत हो सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं।
मेष राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव (Aries Zodiac)
मेष राशि वालों के लिए यह योग करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है। नौकरी में तरक्की या नई भूमिका मिलने के अवसर बन सकते हैं। प्रतियोगिता और इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कारोबार में नए अवसर मिलेंगे और किसी पुराने निवेश या सौदे से लाभ की संभावना बन सकती है।
इस साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय और महत्व
धनु राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव (Aries Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग आर्थिक रूप से शुभ परिणाम दे सकता है। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबारियों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
इन राशियों को क्यों मिल सकता है फायदा?
सूर्य और बुध का संयोग व्यक्ति की बुद्धि, निर्णय क्षमता, नेतृत्व और संवाद कौशल को मजबूत करने वाला माना जाता है। यही कारण है कि नौकरी, व्यापार, शिक्षा, प्रतियोगिता और आर्थिक मामलों से जुड़े लोगों को इस योग से लाभ मिलने की उम्मीद रहती है। हालांकि वास्तविक फल व्यक्ति की जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और दशा पर भी निर्भर करता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
